Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केवल सैमसंग ही नहीं आपके फोन की बैटरी भी है इतनी खतरनाक!

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 24 Oct 2016 04:33 PM (IST)

    जहां एक तरफ स्मार्टफोन्स में विस्फोट होने की खबरें सामने आ रही हैं वहीं एक और चौंकाने वाली खबर आई है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। जहां एक तरफ स्मार्टफोन्स में विस्फोट होने की खबरें सामने आ रही हैं वहीं एक और चौंकाने वाली खबर आई है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। इससे पहले हम आपसे एक सवाल करना चाहेंगे कि क्या आप अपने स्मार्टफोन को साथ में लेकर सोते हैं? अगर हां, तो सावधान, क्योंकि ये आपके लिए काफी घातक साबित हो सकता है। आपको बता दें कि स्मार्टफोन्स की बैटरियों से दर्जनों खतरनाक गैसें निकल रही हैं जो मानव के लिए काफी हानिकारक हैं। इसके चलते वैज्ञानिकों ने भी चेतावनी दी है।

    बैटरी कैसे हो सकती है खतरनाक?

    एक पूरी तरह से चार्ज बैटरी करीब 50 प्रतिशत चार्ज बैटरी के मुकाबले ज्यादा विषैली गैसें उत्सर्जित करती हैं। बैटरी में शामिल रसायन और उनकी चार्ज रिलीज करने की क्षमता भी जहरीली गैसें छोड़ने की मात्रा पर असर डालता है। इस अध्ययन के लिए करीब 20 हजार लिथियम आयन बैटरियों को दहन के बिंदु तक गर्म किया। इससे कई उपकरणों में विस्फोट हुआ और सभी में एक रेंज तक विषैली गैसों का उत्सर्जन हुआ।

    वैज्ञानिकों की एक टीम ने लिथियम-आयन बैटरियों से निकलने वाली 100 से ज्यादा जहरीली गैसों की पहचान की है जिसमें कार्बन मोनोऑक्साइड भी शामिल है। इन जहरीली गैसों की वजह से आंख, स्कीन, नाक में अजीब में जलन होती है। चीन के इंस्टीट्यूट ऑफ एनबीसी डिफेंस एंड सिन्गुहा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक, दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो स्मार्टफोन के ज्यादा गर्म होने की परेशानी से परेशान हैं। इस विश्वविद्यालय के लेखक जी सन ने बताया कि स्मार्टफोन कंपनियां लिथियम-आयन की बैटरियों को ज्यादा इस्तेमाल करने लगी हैं और यूजर्स ऐसे स्मार्टफोन्स को खरीद भी रहे हैं जो ऐसी बैटरियों से लैस हैं। लेकिन लोगों को इससे जुड़ी समस्याओं से अवगत होने की जरुरत है।

    बैटरियों में विस्फोट होने के चलते ही डेल कंपनी ने साल 2006 में लाखों लैपटॉप और साल 2016 में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को वापस लिया गया है।

    यह भी पढ़े,

    वनप्लस की दिवाली सेल शुरु, वनप्लस 3 मिलेगा 1 रुपये में

    सैमसंग गैलक्सी ऑन नेक्सट बिक्री के लिए उपलब्ध, 15000 रुपये तक के डिस्काउंट के बाद मिल रहा है मात्र 3500 रुपये में

    3 नहीं अब 31 दिसंबर तक चलेगा जिओ ऑफर, कंपनी देगी लाइफटाइम फ्री कॉलिंग की सुविधा

    खबरें और भी