Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अरे वाह! महज 49 रुपये में मिलेगा ब्रैंड न्यू iPhone7, जानें कैसे

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 30 Sep 2016 04:30 PM (IST)

    अगर आप iPhone7 लेना चाहते हैं तो आपका इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल, वोडाफोन एक ऑफर लेकर आया है जिसके तहत आप जीत सकते हैं ब्रैंड न्यू iPhone7 और वो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अगर आप iPhone7 लेना चाहते हैं तो आपका इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल, वोडाफोन एक ऑफर लेकर आया है जिसके तहत आप जीत सकते हैं ब्रैंड न्यू iPhone7 और वो भी महज 49 रुपये में। जी हां, वोडाफोन mydelights अपने यूजर्स को मात्र 49 रुपये में iPhone7 दे रहा है। इसके लिए आपको क्या करना होगा ये भी बता देते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इस ऑफर का लाभ सिर्फ वोडाफोन यूजर्स ही उठा सकते हैं। इसके लिए दो तरीके हैं:

    पहला तरीका:

    1- इसके लिए आपको m.mydelights.in/pr/7 पर जाना होगा।

    2- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक विंडो ओपन होगी जिसमें सबसे ऊपर YES का ऑप्शन दिया होगा। उसपर टैप कर दें।

    3- टैप करने के बाद आपके पास एक मैसेज आएगा जिसमें आपको आपका वाउचर नंबर दिया गया होगा।

    4- यहां एक नंबर *778*1# (टोलफ्री) दिया गया होगा, आपको इस नंबर पर कॉल करनी है।

    5- इसके बाद आपसे 49 सवाल पूछे जाएंगे जिनका आपको बिल्कुल सही जवाब देना है।

    6- अगर आप सभी सवालों के सही जवाब देते हैं तो आपको मौका मिलेगा 49 रुपये में iPhone7 जीतने का।

    दूसरा तरीका:

    आपके वोडाफोन के नंबर पर इस ऑफर से संबंधित एक मैसेज आएगा। उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करने से भी आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

    यह भी पढ़े,

    खुशखबरी! महज 1 रुपये में आईडिया दे रही है अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा

    फ्लिपकार्ट पर iPhone 7 और iPhone 7 Plus की प्री-बुकिंग्स शुरु, जल्दी करें

    इन नंबर्स से आ रही है कॉल तो बिल्कुल न उठाएं, हो सकती है पाकिस्तानी साजिश