Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शाओमी रेडमी 4 स्मार्टफोन 16 मई को भारत में हो सकता है लॉन्च, 4100 एमएएच बैटरी है खासियत

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 10 May 2017 10:15 AM (IST)

    सूत्रों की मानें तो इस फोन को 16 मई को लॉन्च किया जा सकता है ...और पढ़ें

    शाओमी रेडमी 4 स्मार्टफोन 16 मई को भारत में हो सकता है लॉन्च, 4100 एमएएच बैटरी है खासियत
    शाओमी रेडमी 4 स्मार्टफोन 16 मई को भारत में हो सकता है लॉन्च, 4100 एमएएच बैटरी है खासियत

    नई दिल्ली (जेएनएन)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी भारत में रेडमी 4 हैंडसेट लॉन्च कर सकती है। सूत्रों की मानें तो इस फोन को 16 मई को लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को कंपनी ने चीन में पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था। यह एक बजट स्मार्टफोन होगा, जो फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस हो सकता है। साथ ही यह मेटल यूनिबॉडी डिजाइन से बना होगा। इस फोन का लुक काफी हद तक रेडमी नोट 4 जैसा है। कंपनी ने इस फोन को लेकर एक ट्वीट भी किया है। 

    क्या हो सकते हैं फीचर्स?

    इस फोन में 5 इंच का डिस्प्ले दिया गया होगा, जिसका रेजोल्यूशन 1080 पिक्सल होगा। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस होगा। इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई होगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसे एक और वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है जो स्नैपड्रैगन 430, 2 जीबी रैम और 16 जीबी मैमोरी से लैस हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 एमपी का रियर कैमरा दिया गया होगा, जो पीडीएएफ फीचर से लैस होगा। साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है।

    यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4100 एमएएच की बैटरी दी गई होगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई और VoLTE फीचर दिया जा सकता है। आपको बता दें कि रेडमी 4 के स्नैपड्रैगन 430 की कीमत 699 चीनी युआन यानि करीब 6,905 रुपये हो सकती है। वहीं, स्नैपड्रैगन 625 वेरिएंट की कीमत 599 चीनी युआन यानि करीब 8,888 रुपये हो सकती है।

    यह भी पढ़ें:

    Samsung के गैलेक्सी A5 2016 को मिला एंड्रायड नॉगट का अपडेट

    भारत में 53 फीसद बच्चे होते हैं साइबर क्राइम का शिकार, अपने बच्चों को इस तरह करें सिक्योर

    नोकिया 3310 की शिपिंग हुई शुरू, कंपनी ने ट्वीट कर दी जानकारी

    खबरें और भी