Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शाओमी रेडमी नोट 4 की सेल फ्लिपकार्ट पर हुई शुरु, 4 जीबी रैम और 4100 एमएएच बैटरी से है लैस

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 10 May 2017 12:00 PM (IST)

    इस फोन की सेल 12 बजे से शुरु हो चुकी है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी का आधिकारिक वेबसाइट Mi.com से खरीदा जा सकता है ...और पढ़ें

    शाओमी रेडमी नोट 4 की सेल फ्लिपकार्ट पर हुई शुरु, 4 जीबी रैम और 4100 एमएएच बैटरी से है लैस
    शाओमी रेडमी नोट 4 की सेल फ्लिपकार्ट पर हुई शुरु, 4 जीबी रैम और 4100 एमएएच बैटरी से है लैस

    नई दिल्ली (जेएनएन)। शाओमी रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन्स को भारतीय यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसी के चलते कंपनी फोन को यूजर्स के लिए लगातार उपलब्ध करा रही है। इस फोन की सेल एक बार फिर शुरु हो चुकी है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी का आधिकारिक वेबसाइट Mi.com से खरीदा जा सकता है। इस फोन को तीन वेरिएंट में पेश किया गया था। पहला वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। दूसरे वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है जो 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, तीसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल मैमोरी से लैस है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है।

    शाओमी रेडमी नोट 4 के फीचर्स:

    इस फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 2.0 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 5.6 जीपीयू दिया गया है। इसकी इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन हाइब्रिड ड्यूल सिम सपोर्ट करता है। साथ ही शाओमी रेडमी नोट 4 एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 एमपी CMOS के साथ रियर और 5 एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा एलईडी फ्लैश, PDAF, f/2.0 अपर्चर जैसे फीचर्स से लैस है। इसमें 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    यह भी पढ़ें:

    आखिर क्यों भारतीय मोबाइल बाजार के लिए नोकिया 6,3,5 हैं अहम, जानें यहां

    Apple का मार्किट कैप पहली बार 800 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

    शाओमी रेडमी 4 स्मार्टफोन 16 मई को भारत में हो सकता है लॉन्च, 4100 एमएएच बैटरी है खासियत