विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन दिन मौत के बादः इलाहाबाद में करोड़पति बुजुर्ग का शव कुतरते दिखे चूहे

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 22 Dec 2016 10:31 PM (IST)Updated: Fri, 23 Dec 2016 10:39 PM (IST)

इलाहाबाद के अल्लापुर स्थित अस्सी फुट रोड निवासी 65 वर्षीय प्रभात दत्ता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लाश घर में तीन दिन तक चूहे कुतर रहे थे।

News Article Hero Image

इलाहाबाद (जेएनएन)। शहर के अल्लापुर स्थित अस्सी फुट रोड निवासी 65 वर्षीय प्रभात दत्ता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लाश घर में तीन दिनों तक पड़ी रही। चूहे शव कुतर रहे थे। गुरुवार सुबह राशन पहुंचाने गए शख्स को घर से दुर्गंध आई तो उसने पुलिस को सूचना दी। प्रभात बूढ़ी बहन देवप्रिय दत्ता के साथ रहते थे। भाई-बहन के नाम करोड़ों रुपये की संपत्ति है। बुजुर्ग की मौत पर शक उठा तो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बिस्तर पर खून बहा मिला है। पुलिस का कहना है कि प्रभात शराब के आदी थे और मौत स्वाभाविक है। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

सपा सरकार चूं-चूं का मुरब्बा, मायावती दौलत की बेटीः शिवराज

जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर स्थित बाघंबरी हाउसिंग स्कीम (बीएचएस) निवासी प्रभात दत्ता के बड़े भाई एनसी दत्ता ब्रिटेन में रहते हैं। एनसी दत्ता किसी ऑयल कंपनी में बड़े पद पर हैं। प्रभात और देवप्रिय के बैंक खाते में एनसी ही रुपये भेजते थे। मकान काफी पुराना और विशाल है। उसकी हालत बहुत खस्ता है। भाई बहन पड़ोसियों को रुपये देकर राशन मंगा लेते थे। गुरुवार सुबह एक पड़ोसी राशन लेकर घर गया तो बदबू उठ रही थी। पूछने पर देवप्रिय ने बताया कि भाई की मौत हो गई। इस बात का पता चलने पर लोग सन्न रह गए। जानकारी पाकर एसपी सिटी विपिन तांडा, सीओ और जार्जटाउन थाना प्रभारी भी पहुंचे।

शिमला और मनाली से ज्यादा ठंडा हो गया यूपी का सहारनपुर

पुलिस अधिकारियों ने प्रभात की बहन से पूछताछ की तो उसने बताया कि कई दिन पहले ही मौत हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि देवप्रिय की मानसिक हालत ठीक नहीं लगी। वह पूरा घटनाक्रम नहीं बता सकी। बस यही बताया कि तीन दिन पहले भाई को ठंड लग रही थी। वह जमीन में गिरे थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि प्रभात शराब पीने के आदी थे। कुछ दिन पहले पड़ोस वाले उन्हें नर्सिंग होम ले गए थे जहां डाक्टर ने लीवर खराब होने की बात कही थी। शव को चूहों और चीटियों ने कुतर डाला है। कई जगह जख्म थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।