Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादीशुदा महिला का गैर पुरुष से लिव इन रिलेशन अवैध : हाईकोर्ट

    By Ashish MishraEdited By:
    Updated: Fri, 02 Dec 2016 09:04 AM (IST)

    हाईकोर्ट ने कहा है कि शादीशुदा स्त्री पराये पुरुष के साथ लिव-इन रिलेशन में नहीं रह सकती। बालिग व गैर शादीशुदा स्त्री ही इस तरह का जीवन यापन कर सकती है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    इलाहाबाद (जेएनएन)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि शादीशुदा स्त्री पराये पुरुष के साथ लिव-इन रिलेशन में नहीं रह सकती। बालिग व गैर शादीशुदा स्त्री ही इस तरह का जीवन यापन कर सकती है। हालांकि यह अनैतिक होगा। कोर्ट ने शादीशुदा याची को अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने के लिए संरक्षण देने से इन्कार करते हुए याचिका खारिज कर दी है।


    यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीत कुमार ने मिर्जापुर की कुसुम की याचिका पर दिया है। याची का कहना था कि उसकी शादी 30 मई, 16 को उसकी मर्जी के खिलाफ संजय कुमार के साथ हुई है। वह पिछले 5 वर्षों से अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही है। दोनों पति-पत्नी की तरह से रह रहे हैं किंतु परिवार वाले उसे परेशान कर रहे हैं, उन्हें रोका जाए। कोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी को ही सह-संबंध बनाने की कानूनी मान्यता है। यदि कोई दूसरा पुरुष किसी की पत्नी के साथ संबंध बनाता है तो यह अपराध है।

    सुप्रीम कोर्ट ने इन्द्रा शर्मा बनाम वीकेवी शर्मा केस में स्पष्ट किया है कि शादीशुदा स्त्री पति से अलग किसी पुरुष से संबंध नहीं बना सकती। स्वतंत्र गैर शादीशुदा या तलाकशुदा स्त्री पुरुष ही लिव-इन रिलेशन में रह सकते हैं। यह किसी भी समय समाप्त हो सकता है। ऐसे संबंध को नैतिक नहीं कहा जा सकता। कोर्ट ने शादीशुदा स्त्री के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहे याची को संरक्षण पाने का हकदार नहीं माना और याचिका खारिज कर दी।

    पढ़ें- जनता को परेशान कर रही है बैंकों और एटीएम पर कैश की भारी कमी

    पढ़ें- हमने पांच जवानों के बदले पाकिस्तान के सौ मारे थे: मुलायम

    पढ़ें- मेट्रो ट्रायल में आमंत्रण को लेकर भाजपा और सपा आमने- सामने

    पढ़ें- शादीशुदा महिला का गैर पुरुष से लिव इन रिलेशन अवैध : हाईकोर्ट

    पढ़ें- Metro Trial Run : सपनों की मेट्रो के मुसाफिर मुख्यमंत्री अखिलेश

    खबरें और भी