विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिलहाल अखिलेश सरकार पर कोई संवैधानिक संकट नहीं : राम नाईक

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 22 Oct 2016 12:24 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 03:25 PM (IST)

राज्यपाल राम नाईक ने समाजवादी पार्टी में चल रही कलह पर कहा कि फिलहाल अखिलेश सरकार पर किसी तरह का ...और पढ़ें

फिलहाल अखिलेश सरकार पर कोई संवैधानिक संकट नहीं : राम नाईक
फिलहाल अखिलेश सरकार पर कोई संवैधानिक संकट नहीं : राम नाईक

इलाहाबाद (जेएनएन)। राज्यपाल राम नाईक मानते हैं कि फिलहाल उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज अखिलेश सरकार पर कोई संवैधानिक संकट नहीं है। राज्यपाल आज इलाहाबाद के दौरे पर हैं।

राज्यपाल राम नाईक ने इलाहाबाद में आज चंद्रशेखर आजाद पार्क में अशफाक उल्ला जयंती समारोह में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा की।

यह भी पढ़ें- समाजवादी परिवार में अब सुलह के प्रयास तेज, मुलायम के घर पंचायत

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में फिलहाल कोई संवैधानिक संकट नहीं है। समाजवादी पार्टी में चल रही कलह पर उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी तरह का संवैधानिक संकट नहीं है। जब ऐसा होगा तब फिर तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। राम नाईक ने कहा कि समाजवादी पार्टी में मचे घमासान पर वो नजर बनाए हुए हैं, जरूरत पड़ने पर दखल भी देंगे। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया कि परिवार और पार्टी में मची खींचतान के बावजूद अखिलेश सरकार पर कोई संवैधानिक संकट नहीं है।

देखे तस्वीरें : मुलायम के फैसले के खिलाफ सड़क पर कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि यह संभव है कि पार्टी के भीतर कुछ हो लेकिन उसमें संवैधानिक संकट जैसी कोई बात नहीं है।

सजिर्कल स्ट्राइक पर प्रतिक्रिया में ओछापन

प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज यहां कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर विभिन्न दलों ने जिस तरह की प्रतिक्रिया दी है, वह उनकी ओछी मानसिकता का परिचय देती है।

यह भी पढ़ें- पीओके में भारतीय सेना की कार्रवाई बहादुरी का प्रतीक : राम नाईक

आज राज्यपाल राम नाईक ने इलाहाबाद के जमुनीपुर कोटवा के नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लिया। इस समारोह में उन्होंने कहा कि देश तथा प्रदेश के बच्चों का सर्वांगीण विकास बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें- आलोचना को मानता हूं सर्टिफिकेट : राम नाईक

हमको उनके विकास पर हर स्तर पर जोर देना होगा। राज्यपाल ने इस अवसर पर ग्रामीण इलाके में लड़कियों की उपलब्धि को सराहा। इसके साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने पर जोर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।