विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीओके में भारतीय सेना की कार्रवाई बहादुरी का प्रतीक : राम नाईक

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 02 Oct 2016 10:22 AM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2016 06:31 PM (IST)

राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि किसी के भी अहिंसा के मार्ग पर चलने को कायरता नहीं समझना चाहिए। हमारे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। राज्यपाल राम नाईक ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की कार्रवाई को बहादुरी का प्रतीक बताया। श्री नाईक ने आज गांधी जयंती पर लखनऊ में जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद वहां मौजूद लोगों से साथ सर्वधर्म प्रार्थना में हिस्सा भी लिया।

इस अवसर पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि किसी के भी अहिंसा के मार्ग पर चलने को कायरता नहीं समझना चाहिए।

गायत्री प्रजापति को लेकर राज्यपाल बोले, जनता सब देख रही वही जवाब देगी

हमारे देश के जवानों की कार्रवाई से साबित हुआ हम कायर नहीं, हम अहिंसा के मार्ग पर भी चलते हुए अपने देश की रक्षा करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि अहिंसा का रास्ता वीरों का आभूषण है, लेकिन समय आने पर जब बहादुरी दिखाई जाती है तो अच्छे परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि जवानों की कार्रवाई बहादुरी का प्रतीक है। राज्यपाल ने कहा कि आज भी दुनिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए रास्तों पर चलती है।

आलोचना को मानता हूं सर्टिफिकेट : राम नाईक

राज्यपाल राम नाईक ने गांधी जयंती के अवसर पर हजरतगंज में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना एवं रामधुन में भी शामिल हुए और प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को देश ने राष्ट्रपिता माना है। भारत ही नही दुनिया भर ने गांधी जी के प्रति आदर व्यक्त किया है। महात्मा गांधी ने अपने जीवन को देश के लोगों में आत्मसात किया। श्री नाईक ने कहा कि उन्होंने जो बातें कही वह सत्य हैं और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाती हैं।

कैराना मामले में संतो की रिपोर्ट लीक होने पर यूपी के गवर्नर का बयान

राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया और देश को उनसे मुक्ति दिलाई।। लराज्यपाल ने कहा कि अहिंसा वीरो और महावीरों की होनी चाहिए। जब देश पर हमला होता है तो उसका जवाब कैसे देना है, कैसे व्यव्हार करना है यह भारत ने दुनिया को करके दिखा दिया है। इसके साथ अहिंसा कैसी होनी चाहिए यह भारत के सैनिको ने और सरकार ने दुनिया को दिखा दिया है। दुनिया को दर्शन दिया है कि अहिंसा वीरो की होनी चाहिए।

राम नाईक ने दी सोचवीर नहीं कृतिवीर बनने की सलाह

राज्यपाल ने कहा कि देश की रक्षा के भारत के सैनिकों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर किसी के प्राण भी न खोकर सफलता से संचालन करके दुनिया को उदाहरण दिया है कि हम कैसे व्यवहार कर सकते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद करते हुए उन्हें किसानों में नौ चेतना लाने वाले बताते हुये स्मरण किया।

राज्यपाल ने गृहमंत्री से मुलाकात कर कैराना, मथुरा, दादरी पर सौंपी रिपोर्ट

उन्होंने जनता से महात्मा गांधी और शास्त्री को प्रेरणादायक बताते हुये उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद सपा के वरिष्ठ नेता मंत्री शिवपाल यादव ने भी गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई। कहा कि हमसब उनके आदर्शों पर चलकर देश को नई ऊंचाइयों पर पहुचाना है।शिवपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया और देश तथा प्रदेश के लोगों से उनके विचारों को आत्मसात करने की अपील की।

'अनपढ़ प्रोफेसर' पर कुलाधिपति ने मांगी रिपोर्ट

अखिलेश ने डाली नई परंपरा

जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर इससे पहले राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री भी राष्ट्रपिता को नमन करते थे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि सर्वधर्म प्रार्थना के साथ ही रामधुन में राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री एक साथ बैठते थे। अखिलेश यादव ने शुरू कर दी अलग-अलग श्रद्धांजलि अर्पित करने की नई परम्परा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।