विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल के दिल्ली जाने से पहले अमेठी में लगे मुर्दाबाद के नारे

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Fri, 02 Sep 2016 03:27 PM (IST)

अमेठी में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने राहुल गांधी का काफिला वहां से जाने तक उनके मुर्दाबाद के नारे लगाए।

News Article Hero Image

अमेठी (जेएनएन)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन दिन के दौरे में आज अंतिम दिन मुर्दाबाद के नारे भी सुनने पड़े। राहुल गांधी ने आज सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में भाग लिया। इसके बाद लखनऊ रवाना होने लगे, इसी दौरान उनके काफिले को रोकने का प्रयास किया गया। वहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उनके सामने अपनी मांग रखना चाह रही थीं।

बैठक के राहुल गांधी के कलेक्ट्रट से बाहर निकलते ही आगंनबाड़ी की कार्यकर्ता उनसे मिलना चाह रही थीं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों काफी समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रही थी।

मोदी सरकार के खिलाफ सदन से सड़क तक लड़ेगी कांग्रेस : राहुल

आज से यह सभी अनिश्चितकालीन धरने पर थी। राहुल गांधी कलेक्ट्रट से जिला निगरानी समिति की बैठक कर लखनऊ के लिए निकले तो गौरीगंज जगदीशपुर मार्ग पर कलेक्ट्रट मोड़ पर कार्यकत्रियों ने उन्हें रोक लिया। करीब 15 मिनट तक राहुल गांधी का काफिला रुका रहा इसके बाद में राहुल गाड़ी से उतरे लेकिन एसपीजी ने किसी को राहुल गांधी से मिलने नहीं दिया।

अमेठी में राहुल गांधी के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, घंटों लगी रही लाइन

आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस को काफी संघर्ष करना पड़ा। जिसके बाद राहुल गांधी का काफिला जायस-फुरसतगंज के रास्ते लखनऊ रवाना हो सका। राहुल के जाने के बाद बात न सुनने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सड़क पर उतर कर राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इससे वहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया था। आगंनबाड़ी कार्यकर्ता उनको ज्ञापन देना चाहती थीं। राहुल गांधी के ज्ञापन न लेने से नाराज इन सभी ने मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। राहुल गांधी गाड़ी के काफिला के साथ लखनऊ रवाना हो गए। जहां से फ्लाइट से उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।

बैठक में की शिरकत

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन दिनी दौरे के अंतिम दिन सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में जिलाधिकारी के साथ एसपी तथा क्षेत्रीय विधायक मौजूद थे। इस बैठक की अध्यक्षता राहुल गांधी ने की। इसमें राहुल गांधी के साथ जिलाधिकारी चंद्रकांत पाण्डेय, एसपी हीरालाल, अमेठी के विधायक व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकली मौर्या थे।

देवरिया से दिल्ली कांग्रेस की किसान यात्रा यादगार बनाने की अपील

इस बैठक में तिलोई से विधायक डा. मोहम्मद मुस्लिम नहीं पहुंचे। मोहम्मद मुस्लिम ने चंद रोज पहले ही कांग्रेस को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा है। इस दौरान कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। किसी को भी को कलेक्ट्रट में जाने नहीं दिया गया था। राहुल गांधी जब मुंशीगंज गेस्ट हाउस से काफिला के साथ निकले तब भी सड़क पर उनसे मिलने के लिए भारी भीड़ खड़ी थी।