विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांसद पर आरोप लगाने वाले बदायूं विधायक आबिद रजा सपा से निष्कासित

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 07 Aug 2016 05:19 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2016 12:09 PM (IST)

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बदायूं से विधायक आबिद रजा पर कड़ी कार्रवाई की है। आबिद रजा को समाजवादी पार्टी और विधान मंडल से निष्कासित कर दिया है।

News Article Hero Image

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी ने एक और विधायक को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बदायूं विधानसभा क्षेत्र से विधायक आबिद रजा को प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला कमेटी की संस्तुति पर सपा व विधानमंडल दल से निष्कासित कर दिया है। आज जारी बयान में कहा गया है कि आबिद पार्टी विरोधी कार्य में लिप्त रहे हैं। छह अगस्त को सपा जिला कमेटी की बैठक में विधायक आबिद के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। संसदीय कार्य मंत्री आजम खां के करीबी माने जाने वाले आबिद, वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।

मारपीट और डकैती के आरोपी सपा विधायक का अदालत में आत्समर्पण

सूत्रों के मुताबिक विधायक आबिद को सांसद धर्मेंद्र यादव के खिलाफ मोर्चा खोलना भारी पड़ा है। वह लगातार सांसद के खिलाफ तीखे बोल रहे थे। उन्होंने खनन व गोकशी को संरक्षण देने जैसे आरोप भी लगाए। आबिद की पत्नी फात्मा रजा ने सांसद धर्मेंद्र यादव पर आरोप लगाया है कि वह उनके पति की हत्या करा सकते हैं। फात्मा रजा बदायंू नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष भी हैं। उनको भी सपा से निष्कासित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आबिद ने बिना नाम लिए सांसद धर्मेंद्र यादव पर बदायूं क्षेत्र की सड़क निर्माण और केबल डालने के ठेकों में हस्तक्षेप करने के आरोप लगाए हैं।

अब तो समाजवादी पार्टी की महिला नेता भी कर रहीं दबंगई

इससे पहले सपा पांच विधायकों को राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव में क्रास वोटिंग के आरोप में निष्कासित कर चुकी है। इनमें रामपाल यादव, नवाजिश आलम, श्यामप्रकाश, मुकेश शर्मा व श्री भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित शामिल है।

सपा विधायक की पुलिस को चुनौती, हिम्मत हो तो मेरे घर से आरोपी को पकड़ो

सर्वेश सपा छात्रसभा उपाध्यक्ष बने

समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोमतीनगर निवासी सर्वेश यादव को समाजवादी छात्रसभा की प्रदेश कमेटी में उपाध्यक्ष और बाराबंकी के करुणेश द्विवेदी (केडी) को महासचिव नामित किया है। सर्वेश, नगर निगम लखनऊ में नामित पार्षद तथा करुणेश द्विवेदी लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रनेता हैं।

सपा महिला एमएलसी की गुंडई, फैजाबाद में गिरवाया निर्माणाधीन छज्जा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।