विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगेतर ने साथियों के साथ किया युवती से गैंग रेप, दो गिरफ्तार

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Fri, 29 Jul 2016 12:15 PM (IST)

बुलंदशहर में एक युवक ने विवाह तय होने के बाद फिर टूटने से खफा होकर होने वाली बीबी को सूनसान जगह पर बुलाया और फिर अपने चार साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

News Article Hero Image

बुलंदशहर (जेएनएन)। विवाह तय न होने से खफा मंगेतर ने बुलंदशहर में बेहद खौफनाक कदम उठा लिया। उसने अपने चार साथियों के साथ मंगेतर से गैंग रेप किया। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बुलंदशहर में एक युवक ने विवाह तय होने के बाद फिर टूटने से खफा होकर होने वाली बीबी को सूनसान जगह पर बुलाया और फिर अपने चार साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती के साथ उसके भाई के साला का विवाह तय हुआ था। उसकी शादी की तारीख भी सात जुलाई तय की गई थी, लेकिन युवती के इन्कार के बाद विवाह नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें- मथुरा में चलती गाड़ी में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

इसके बाद भी उस युवक का लड़की के घर बराबर आना-जाना था। वह दो दिन पहले तंत्र-मंत्र के नाम पर युवती को गंगा नदी के किनारे शमशान घाट पर ले गया। वहां उसके चार साथी पहले से मौजूद थे। इप पांचों ने बदले भी भावना को मन में रखकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दहेज के कारण युवक का सात जुलाई को पीडि़ता से विवाह नहीं हो पाया था।

यह भी पढ़ें- नशे में धुत तीन दरिंदों ने किया मंदबुद्धि युवती के साथ गैंगरेप, गिरफ्तार

इस मामले में भी युवती के परिवार ने दहेजलोभियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

बुलंदशहर के कि रामघाट इलाके की निवासी इस युवती की शादी 7 जुलाई 2016 को डिबाई के तेजवीर से होने थी, लेकिन दहेज की दो लाख रूपये की रकम लेने के बाद तेजवीर और उसके परिवार ने अपनी मांग बढ़ा दी और गरीब परिवार की बेटी शादी तोड़ दी।

यह भी पढ़ें- पति, जेठ व ससुर ने किया गैंगरेप, महिला गधों के साथ निकली इंसाफ मांगने

अपने रुपये वापस लेने के लिए युवती के पिता ने पुलिस में केस दर्ज कराया तो तेजवीर और उसका परिवार तिलमिला हुआ था।

महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

बुलंदशहर के खुर्जा में एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- मऊ में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर जहर पिलाया

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरारीनगर निवासी महिला 24 जुलाई की रात को अपने पति के साथ कमरे में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसका ससुर कमरे घुस आया। ससुर पीडि़ता को अपनी बातों में बहला-फुसलाकर अपने साथ दूसरे कमरे में ले गया। जहां उसने पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के शोर मचाने पर उसके पति की आंख खुल गई।

यह भी पढ़ें- गर्भवती बताकर सामूहिक दुष्कर्म से बच गई आर्केस्ट्रा की ग्रुप लीडर

इस पर उसने अपनी पत्नी को बचाया। मामले में पीडि़ता ने पति के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी। उसके बाद पुलिस ने आरोपी ससुर विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को कल सुबह जेल भेज दिया।