विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मथुरा में चलती गाड़ी में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Sat, 16 Jul 2016 03:34 PM (IST)

छाता-बरसाना रेलवे क्रासिंग पर तीन लोगों ने महिला से छेड़छाड़ की और फिर उसके गाड़ी आगे बढऩे पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसे गांव खायरा के समीप रोड पर फेंक गये।

News Article Hero Image

मथुरा (जेएनएन)। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा इन दिनों जहां जन्माष्टमी की तैयारी में लगी है, वहीं कुछ वहशी दरिंदे भी नगरी को बदनाम करने में लगे हैं। दो दिन पहले राजस्थान की एक महिला के साथ चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने कल मामला दर्ज किया है।

मथुरा के छाता थाना क्षेत्र के गांव खायरा में परसों रात राजस्थान की एक महिला के साथ चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में महिला का अपहरण कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म

महिला राजस्थान के कामा से छटीकरा मार्ग पर सैय्यद की मजार पर चादर चढ़ाने के लिए आई थी। इसके बाद वह छाता के बरसाना चौराहे पर कामा जाने के लिए बोलेरो में सवार हो गई थी। बोलेरो में महिला के एक परिचित व्यक्ति के साथ तीन लोग बैठे थे।

यह भी पढ़ें- किशोरी से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म,छह के खिलाफ रिपोर्ट

इसी बीच रास्ते में छाता-बरसाना रेलवे क्रासिंग पर तीन लोगों ने महिला से छेड़छाड़ की और फिर उसके गाड़ी आगे बढऩे पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसे गांव खायरा के समीप रोड पर फेंक गये। पुलिस ने मुन्ना और पारा समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपार्ट कराई है। तीनों आरोपी कामा के ही हैं। पुलिस कल देर शाम रिपोर्ट दर्ज करने के बाद इनकी खोज में लगी है।