विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाओं के लिए मुसीबत बना ई-पेमेंट, फोन पर आने लगे अश्लील मैसेज

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 18 Dec 2016 09:03 PM (IST)Updated: Sun, 18 Dec 2016 09:19 PM (IST)

महिलाएं पेटीएम से भुगतान करते वक्त सावधानी बरतें। अगर फिर भी कोई नंबर लेकर फोन या मैसेज करने गता है तो पुलिस से शिकायत करें।

News Article Hero Image

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। पेटीएम से पेमेंट करने पर अब महिलाओं को खतरा होने लगा है। महिलाएं पेटीएम से भुगतान कर रही हैं तो उनके पास अंजान नंबरों से फोन आने लगे हैं। ऐसा ही मामला वैशाली सेक्टर-एक में सामने आया है। यहां एक महिला ने पेटीएम से पेमेंट किया तो अंजान नंबर से वाट्सएप पर उन्हें अश्लील मैसेज और दोस्ती का प्रस्ताव आया। तंग होकर महिला ने नंबर बंद कर दिया।

वैशाली निवासी पीड़िता ने बताया कि उन्होंने 15 दिन पहले ही मोबाइल नंबर पर पेटीएम का प्रयोग शुरू किया है। अब तक एक दर्जन से ज्यादा दुकानों पर खरीदारी कर चुकी हैं, जिससे उन सभी दुकानदारों के पास उनका नंबर पहुंच रहा है। दो दिन से उन्हें अंजान नंबर से वाट्सएप पर मैसेज आने लगे। महिला ने जब मैसेज से बात की तो उन्हें युवक ने बताया कि जब वह पेमेंट कर रहीं थीं तब दुकानदार को नंबर बता रही थी। तब उसने नंबर नोट कर कर लिया।

कालेधन के असली हाथी तो राजनीतिक दल हैं: योगेंद्र यादव

ऐसा ही मामला वसुंधरा से सामने आया है। एक महिला मोबाइल वॉलेट से नंबर साझा कर परेशानी में पड़ गईं। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि किस दुकानदार ने गड़बड़ी की। अश्लील मैसेज भेजने वाले शख्स को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी गई जिसके बाद फोन पर अश्लील मैसेज का सिलसिला थम गया।

दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर 1.170 किलो सोना बरामद, यात्री गिरफ्तार

महिलाओं को आ सकती है दिक्कत

राजेंद्र नगर की रहने वाली एक महिला के मुताबिक पेटीएम से पेमेंट करने पर उन्हें मोबाइल नंबर शेयर करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने भी कई बार पेटीएम से भुगतान किया तो उनके पास भी कई अनजान नंबरो से फोन व मैसेज आने लगे। ऐसे में वह काफी डर गईं और उन्होंने नंबर बदल लिया।

क्या कहते हैं साइबर क्राइम एक्सपर्ट

महिलाएं पेटीएम से भुगतान करते वक्त सावधानी बरतें। अगर फिर भी कोई नंबर लेकर फोन या मैसेज करने गता है तो पुलिस से शिकायत करें। नंबर उसी दुकान पर शेयर करें जिसे अच्छे से जानती हों। उसके अलावा किसी दुकान पर करें तो कोड सिस्टम का इस्तेमाल करें।

गुरुग्राम: पड़ोसी ने 10 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।