विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Election-2017: मुलायम रहेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिलेश CM के दावेदार

By Ashish MishraEdited By:
Published: Tue, 10 Jan 2017 09:29 AM (IST)Updated: Tue, 10 Jan 2017 06:12 PM (IST)

समाजवादी कुनबे का घमासान आज शांत पड़ता नजर आया। दोनों पिता-पुत्र के बीच बातचीत का सार यही है कि मुलायम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में समाजवादी कुनबे का घमासान आंशिक रूप से शांत पड़ता नजर आ रहा है। आज सुबह सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से मिलने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके आवास पहुंचे। दोनों पिता-पुत्र के बीच अकेले में हुई बातचीत सुलह तक पहुंच गई। सूत्रों का दावा है कि मुलायम ने अखिलेश को मुख्यमंत्री का प्रत्याशी बताया है जबकि स्वयं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। मुलायम ने कल भी दिल्ली में कुछ ऐसे ही संकेत दिये थे। मुलायम ने अखिलेश से कहा कि वह चुनाव आयोग में जमा कराये गये सायकिल के दावे को वापस ले लें और अपने आपको मुख्यमंत्री का दावेदार मानकर चुनाव प्रचार में जुट जायें।

यूपी चुनाव-2017 : सपा में सुलह की एक और कोशिश, आज मुलायम से मिलेंगे अखिलेश!

समाजवादी पार्टी में अभी तक सुलह की कुल 7 कोशिशें हो चुकी हैं। जिनमें से एक भी कोशिश पूरी तरह से कामयाब नहीं हुई है। साथ ही सुलह का हर मामला मुख्यमंत्री अखिलेश शिवपाल और अमर सिंह पर लटका हुआ था। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री अखिलेश कि शर्त में ये प्रमुख है कि, अमर सिंह को पार्टी से बाहर भेजा जाये। इसके साथ ही शिवपाल सिंह को राष्ट्रीय राजनीति में भेजा जाए। वहीँ सपा प्रमुख इन दोनों ही शर्तों के लिए तैयार नहीं हुए हैं।

अखिलेश V/S मुलायमः SP कुनबे की रार से समर्थकों में भ्रम, प्रत्याशी मायूस

मुलायम से मिलने के लिए मंगलवार सुबह अखिलेश यादव उनके निवास स्थल पर पहुंचे। इस बाद दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। इस बैठक के बाद अखिलेश यादव जिस अंदाज में बाहर निकले उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच सुलह हो गई है। मुलायम से मुलाकात के बाद सीएम अखिलेश ने हाथ हिलाते हुए निकले और ओके जैसा मैसेज दिया। पिता और पुत्र की इस मुलाकात के दौरान अमर सिंह और रामगोपाल यादव अनुपस्थित रहे।

यूपी चुनाव-2017 : सोशल मीडिया में 'काम बोलता है का जवाब '...बहन जी को आने दो!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।