Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शिवपाल सिंह के बाद मुलायम सिंह यादव से मिलने घर पहुंचे अमर सिंह

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 25 Dec 2016 09:35 AM (IST)

    मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कई बार बाहरी बताए जाने के बाद भी अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह के चहेते हैं। अमर सिंह अपनी बात पार्टी के स ...और पढ़ें

    शिवपाल सिंह के बाद मुलायम सिंह यादव से मिलने घर पहुंचे अमर सिंह
    शिवपाल सिंह के बाद मुलायम सिंह यादव से मिलने घर पहुंचे अमर सिंह

    लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा सांसद अमर सिंह आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बाद पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके घर पर पहुंचे हैं। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य अमर सिंह पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं, और टिकट बंटवारे के साथ ही किसी पार्टी के साथ गठबंधन में उनकी भूमिका काफी अहम मानी जाती है।

    मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कई बार बाहरी बताए जाने के बाद भी अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह के चहेते बने हुए हैं। अमर सिंह किसी न किसी तरह अपनी बात पार्टी के सामने रख ही देते हैं। आज अमर सिंह ने पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से लंबी मुलाकात की। अमर सिंह आज मुलायम सिंह यादव के आवास पहुंचे थे।

    यह भी पढ़ें- सपा घमासानः अमर सिंह को तवज्जो से सपा धुरंधरों को चित करने में जुटे मुलायम

    आज भी शिवपाल सिंह यादव के घर पर उनका आगमन पार्टी में किसी बड़े निर्णय का संकेत है। अमर सिंह आज सुबह ही अमौसी एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद उन्होंने सीधे शिवपाल सिंह के आवास का रुख कर लिया। वैसे तो अमर सिंह हर बात पर यही कहते हैं कि पार्टी में कोई भी निर्णय मुलायम सिंह यादव का होगा, लेकिन वह अपनी बात कहने से भी नहीं चूकते हैं।

    यह भी पढ़ें- अमर सिंह भी होंगे समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक

    शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात के बाद अमर सिंह ने कहा कि मैं पार्टी का महासचिव हूं। शिवपाल सिंह यादव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। मैंं आज शिवपाल जी से मिलने आया था।

    अमर सिंह को समाजवादी पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की टीम में भी शामिल किया है। इस टीम में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पार्टी के राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव तथा शिवपाल सिंह यादव व पार्टी राष्ट्रीय महासचिव तथा सांसद अमर सिंह भी हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अमर सिंह सपा संसदीय बोर्ड के सदस्य, रामगोपाल ने जारी किया पत्र

    माना जा रहा है कि आज अमर सिंह पार्टी के प्रदेश अधयक्ष शिवपाल सिंह यादव के साथ टिकट बंटवारे के साथ ही विधानसभा चुनाव में किसी दल के साथ गठबंधन पर भी चर्चा कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के साथ गठबंधन पर भी चर्चा कर रहे हैं।