विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, तिरंगा यात्रा में करेंगे शिरकत

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Sat, 13 Aug 2016 11:08 AM (IST)

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज लखनऊ में राष्ट्रवाद का बिगुल फूकेंगे। अमित शाह 12 बजे क्रांतिकारियों की कर्मभूमि काकोरी से राष्ट्रवाद का बिगुल फूकेंगे।

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एक दिन के कार्यक्रम के लिए लखनऊ पहुंचे हैं। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी पर उनका भव्य स्वागत किया गया है। इसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट के वीआइपी लाउंज में कार्यकर्ताओं से भेंट की।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज लखनऊ में राष्ट्रवाद का बिगुल फूकेंगे। अमित शाह 12 बजे क्रांतिकारियों की कर्मभूमि काकोरी से राष्ट्रवाद का बिगुल फूकेंगे।

भासपा के मंच से बोले अमित शाह, यूपी में रुक गया विकास का रथ

वह पार्टी की ओर से देश भर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के तहत काकोरी शहीद स्मारक पर आयोजित 'आजादी 70, याद करो कुर्बानी' कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहां काकोरी कांड के अमर शहीदों-पं.राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह व राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रवाद और राष्ट्रप्रेम के संचार और राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण के आह्वान के मकसद से शुरू की जा रही तिरंगा यात्रा का आगाज करेंगे।

पाकिस्तान को अब गोली का जवाब गोला से मिल रहा है : अमित शाह

इसके बाद अमित शाह लखनऊ निवासी मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर के आवास पर दोपहर 1:30 बजे भोजन करेंगे। कौशल किशोर के आवास पर अमित शाह के साथ भोजन करने के लिए बड़ी संख्या में दलितों को आमंत्रित किया गया है। इसके बाद उनका नई दिल्ली वापस जाने का कार्यक्रम है।