विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव बोले लुट गई कांग्रेस की खटिया

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 06 Sep 2016 08:12 PM (IST)Updated: Wed, 07 Sep 2016 05:18 PM (IST)

केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी की किसान यात्रा पर तंज कसा और कहा कि देश को लूटने वाली कांग्रेस की खटिया लुट गई।

News Article Hero Image

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा पर तंज कसा है। केशव ने इस यात्रा को इवेंट मैनेजमेंट बताते हुए कहा कि देश को लूटने वाली कांग्रेस की खटिया लुट गई।

तस्वीरों में देखें-देवरिया में राहुल गांधी की सभा के बाद खाट लूट

केशव मौर्य ने जारी अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि चुनावी अखाड़े में हांफती कांग्रेस पार्टी के युवराज की किसान यात्रा के मुहूर्त को ही जनता ने न सिर्फ नकार दिया बल्कि ये भी सूचना मिली है कि जो लोग राहुल गांधी के कार्यक्रम में बुलाये गए, उन्हें फ्री में खटिया मिलेगी, यह कहकर बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि युवराज दिल्ली से बैंड बाजे के साथ निकले लेकिन देवरिया की जनता ने उन्हें वापस कर दिया।

कांग्रेस की यात्रा अंतिम : केशव

मौर्य ने कहा कि छह दशकों से अधिक समय तक देश को लूटने वाली कांग्रेस पार्टी को 2014 के लोकसभा के चुनाव में जनता ने सबक सिखा दिया। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सपा और बसपा की बी टीम के रूप में काम कर रही है। केशव ने राहुल से सवाल किया कि आधी सदी से अधिक कांग्रेस ने हुकूमत किया है और यदि किसान कर्जदार है, प्रदेश में पिछड़ापन है, गरीबी है तो इसके लिए जिम्मेदार कांग्रेस इस सच्चाई को कब स्वीकार करेगी। केशव ने सपा और बसपा पर निशाना साधा। दोनों में मिली भगत का आरोप लगाकर कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे भी उठाए।

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचारों के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।