विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपनी बेटी के साथ गैंगरेप को भी क्या राजनीतिक साजिश कहते आजम : पीड़िता के पिता

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Tue, 02 Aug 2016 03:43 PM (IST)

बुलंदशहर हाईवे पर चार दिन पहले मां-बेटी के साथ गैंगरेप मामले में आजम खां के बयान पर पीडि़त परिवार ने गहरा गुस्सा प्रकट किया है।

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। बुलंदशहर में गैंगरेप के मामले को राजनीतिक साजिश बताने वाले उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां पर पीडि़ता के पिता ने करारा हमला बोला है। अक्सर ही नेताओं के साथ गर्वनर के खिलाफ बड़े बोल बोलने वाले आजम खां अब कठघरे में हैं।

बुलंदशहर हाईवे पर चार दिन पहले मां-बेटी के साथ गैंगरेप मामले में आजम खां के बयान पर पीडि़त परिवार ने गहरा गुस्सा प्रकट किया है।

पढ़ें- बुलंदशहर गैंगरेप को राजनैतिक साजिश बता रहे आजम खां

इस मामले में पीडि़त परिवार ने कहा कि इस तरह का बयान देने समय आजम खां को क्या जरा सी भी शर्म नहीं आई। पीडि़त बेटी के पिता ने कहा कि क्या आजम खान की बेटी के साथ ऐसा हुआ होता तो भी वे ऐसा बयान देते। हम आजम खां के इस मामले को राजनीतिक साजिश बताने के बयान से काफी दुखी हैं।

पढ़ें- बुलंदशहर गैंगरेप केस में कई अधिकारी सस्पेंड, हिरासत में तीन आरोपी

आजम खां ने इतनी बड़ी घटना को राजनीतिक साजिश बताकर अपनी मानसिकता को दिखा दिया है।

डायल 100 नंबर पर कोई रिस्पांस नहीं मिला

पीडि़ता के पिता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार दावा करती है कि 100 नंबर डायल करने पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी, लेकिन हमको तो डायल 100 नंबर पर कोई रिस्पांस नहीं मिला। अगर मिला होता तो आरोपी वहीं गिरफ्तार हो सकते थे।

पढ़ें-बुलंदशहर की घटना बेहद शर्मनाक, मिला अहम सुराग : डीजीपी

पिता ने कहा उनकी बेटी गहरे सदमे में है। वह कुछ बोल नहीं रही, बस रो ही रही है। पिता ने आरोपियों के लिए फांसी की मांग की है। पीडि़त के पिता ने कहा कि इस घटना के बाद कौन मेरी बेटी से शादी करेगा। उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई. उन्होंने कहा कि वह अब तक की पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं हैं।

क्या कहा था आजम ने

गौरतलब है कि आजम खां ने कल रामपुर में बुलंदशहर गैंगरेप मामले पर कहा था कि यह वारदात सरकार की छवि खराब करने की एक राजनैतिक साजिश भी हो सकती है। उन्होंने इस मामले की जांच की भी बात कही थी।

पढ़ें- मुख्यमंत्री अखिलेश का बुलंदशहर कांड पर 24 घंटे का अल्टीमेटम, डीजीपी पहुंचे

कांग्रेस-भाजपा ने आजम को कोसा

आजम खां के असंवेदनशील बयान पर कांग्रेस व भाजपा ने भी जमकर हमला बोला है।कांग्रेस की रेणुका चौधरी ने कहा कि आजम खां को अपने आप में सुधार लाना चाहिए। इस तरह के बयान लोगों को अपराध के लिए प्रेरित करेंगे। बुलंदशहर से भाजपा के सांसद भोला सिंह ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि समाजवादी पार्टी में ऐसे लोग क्यों हैं जो ऐसे बयान देकर अपराधियों का मनोबल बढ़ाते हैं।