विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Election 2017: सपा में लूट का माल बांटने की लड़ाई : महेश

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Wed, 11 Jan 2017 05:53 PM (IST)

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने सपा कुनबे में मची कलह पर चुटकी लेते हुए कहा कि नेताजी ने पिता-पुत्र के रिश्ते को कलंकित कर दिया है।

News Article Hero Image

मुरादाबाद (जेएनएन)। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने सपा कुनबे में मची कलह पर चुटकी लेते हुए कहा कि नेताजी ने पिता-पुत्र के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। सत्ता में रही पार्टी के लोग अब लूटकर जमा किए गए माल को ठिकाने लगाने के लिए लड़ रहे हैं।

फैजाबाद जंक्शन पर दिखा संदिग्ध आतंकी पूरे जिले में हाई अलर्ट

प्रबुद्ध नागरिक समाज के परिवर्तन संवाद कार्यक्रम में आए मंत्री ने वार्ता में कहा कि नोटबंदी के बाद सबसे ज्यादा दिक्कत बसपा सुप्रीमो मायावती को ही हुई है। कांशीराम ने अपनी वसीयत मायावती के हवाले कर दी थी, लेकिन वह अपनी वसीयत किसके हवाले करेंगी। दलित की बेटी, दौलत की बेटी बन गयी हैं। नोएडा प्राधिकरण में एई के पद पर काम करने वाला उनका भाई आनंद आज 12 फार्म हाउस का मालिक आखिर कैसे बन गया।

यूपी इलेक्शन 2017:जानें चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता

बसपा सुप्रीमो का नाम इतिहास में लिखा जाएगा, क्योंकि उन्होंने अपनी ही मूर्तियां बनाकर उन पर खुद फूलों की माला पहनायी है। नोटबंदी के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की जानकारी पहले से किसी को नहीं थी। नोटबंदी से देश की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पर्यटन पर भी इस फैसले का कोई फर्क नहीं पड़ा है। मौजूदा समय में पूरी दुनिया में पर्यटन व्यवसाय का फीसद 4.6 है, जबकि देश में नोटबंदी के बाद पर्यटन व्यवसाय 7.43 फीसद तक बढ़ा है।

इलाहाबाद में चुनावी परिचर्चा में बवाल, कुर्सियां फेंकी और वाहन में तोडफ़ोड़