विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अखिलेश यादव ने किया बुआ मायावती के तैल चित्र का लोकार्पण

By Ashish MishraEdited By:
Updated: Mon, 29 Aug 2016 05:57 PM (IST)

उत्तर प्रदेश विधान भवन की गैलरी में प्रथम से लेकर अभी तक के पूर्व मुख्यमंत्रियों के तैल चित्रों का आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकापर्ण किया।

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज विधान भवन की गैलरी में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के साथ प्रदेश के पहले से लेकर अभी तक के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ सभी विधानसभा अध्यक्षों के तैल चित्रों का लोकापर्ण किया।

इस अवसर पर सर्वाधिक तालियां उस समय बजीं जब उन्होंने बसपा की अध्यक्ष मायावती के चित्र का लोकापर्ण किया। मुख्यमंत्री भी इस मौके पर उनको बुआ कहने से नहीं चूके।

अमर सिंह के दर्द पर सीएम अखिलेश का मरहम, जयाप्रदा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

उत्तर प्रदेश विधान भवन की गैलरी में प्रथम से लेकर अभी तक के पूर्व मुख्यमंत्रियों के तैल चित्रों का आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकापर्ण किया।

रक्षाबंधन आने वाला है, बुआ से माफी मांग भाजपा सही राह पकड़ेः अखिलेश

समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ ही राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह व उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष तथा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी भी पहुंचे।

सिर्फ पत्रकार करा रहे चाचा शिवपाल से लड़ाई : अखिलेश यादव

विधानसभा की गैलरी में मुलायम सिंह यादव की भी बड़ी तस्वीर लगी हैं। इसमें उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह व मायावती की तस्वीर लगी हैं। आज भतीजे अखिलेश अपनी बुआ के चित्र का अनावरण किया। इस गैलरी में मायावती का बड़ा तैल चित्र लगाया गया है।