विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ पत्रकार करा रहे चाचा शिवपाल से लड़ाई : अखिलेश यादव

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 20 Aug 2016 03:06 PM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2016 07:30 PM (IST)

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ अपनी तल्खी को सामने लाने का आरोप मीडिया पर जड़ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। लखनऊ के अवध शिल्पग्राम योजना के लोकार्पण समारोह में सीएम अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पहुंचे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ अपनी तल्खी को सामने लाने का आरोप मीडिया पर जड़ दिया।

अब शिवपाल का आरोप-गलत काम करते हैं अधिकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे परिवार में किसी के बीच कुछ भी नहीं है, लेकिन पत्रकार चाचा शिवपाल से हमारी लड़ाई करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो हमसे कहते वही जाकर चाचा से भी कहते हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश ने जब मीडिया पर आरोप जड़ा, उस समय शिवपाल सिंह यादव मंच पर मुस्कुराते बैठे रहे।

सीएम अखिलेश तथा शिवपाल के बीच करीब 45 मिनट वार्ता

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अवध शिल्पग्राम का लोकार्पण करते हुए कहा कि हाथरस के नगला फतेला में हमारे ऊपर गलत आंकड़े देने का आरोप लगाया गया, लेकिन सच्चाई सामने आई तो प्रधानमंत्री को भी पीछे हटना पड़ा। टीवी देखते हुए लोगों की वह तस्वीर भी हटानी पड़ी जो जल्दबाजी में फेसबुक और ट्विटर पर लगाई थी। पीएम मोदी बताएं वह तस्वीर कहां की थी।

लखनऊ में अखिलेश ले रहे थे कैबिनेट बैठक, मुरादाबाद में शिवपाल बांट रहे थे केकेसी

रिश्तों में कड़वाहट के बाद भतीजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व चाचा कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज परिवारिक एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए लोहिया पथ पर आवास विकास परिषद की अवध शिल्पग्राम योजना के लोकार्पण पर एक साथ पहुंचे थे। पारिवारिक एकता के इस सार्वजानिक प्रदर्शन के बाद यह साफ़ हो चुका है कि चाचा-भतीजे के बीच चली आ रही तनातनी अब ख़त्म हो चुकी है।

इस्तीफे की बात पर अडिग है शिवपाल, कहा- नेताजी से करेंगे शिकायत

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज करीब 500 करोड़ की लागत से 20 एकड़ में बनी अवध शिल्पग्राम हाट का लोकार्पण किया। यहां पर 209 दुकानें तैयार की गई हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव, मंत्री अहमद हसन और मुख्यमंत्री की पत्नी सांसद डिम्पल यादव भी मौजूद रहीं।

शिवपाल ने मुख्यमंत्री की जमकर सराहना की

इस अवसर पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में सरकार विकास का जितना काम कर रही है, उसका तो विश्व रिकार्ड बन रहा है।

मुलायम हुए कठोर -बोले शिवपाल यादव हटे तो पार्टी की ऐसी-तैसी हो जाएगी

शिवपाल सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके इस काम के लिए मैं उन्हें बधाई और धन्यबाद देता हूं। उन्होंने कहा कि अगर पिछली सरकार ने काम किया होता हो तो आज प्रदेश की तस्वीर कुछ और होती। हर जिले और समाज के हर वर्ग का विकास हुआ। आज प्रदेश के प्रति व्यक्ति आय 40 हजार रुपया हो गई है।शिवपाल यादव ने कहा मुख्यमंत्री ने चार वर्षों में ऐतिहासिक काम किया। इस अवसर पर शिवपाल ने अफसरों को नसीहत भी दी कि 24 घंटे का काम साल भर में न हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।