विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुलायम हुए कठोर -बोले शिवपाल यादव हटे तो पार्टी की ऐसी-तैसी हो जाएगी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 15 Aug 2016 12:43 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2016 09:45 AM (IST)

मुलायम सिंह यादव आज बेहद गुस्से में थे। उन्होंने साफ शब्दों में वहां पर मौजूद सभी से कहा कि अगर शिवपाल सिंह यादव हटे तो पार्टी की ऐसी-तैसी हो जाएगी।

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में झंडारोहण के बाद विधायक, मंत्री तथा कार्यकर्ताओं के प्रति बेहद कठोर हो गये। पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के कल मैनपुरी में इस्तीफा देने के बयान से आहत मुलायम ने पार्टी के सभी नेताओं को आज जमकर खरी-खरी सुनाई।

मुलायम सिंह यादव आज बेहद गुस्से में थे। उन्होंने साफ शब्दों में वहां पर मौजूद सभी से कहा कि शिवपाल सिंह यादव आप लोगों से बेहद नाराज है।

मुलायम ने सपा कार्यकर्ताओं से पूछा-क्या जमीन पर कब्जा करना बंद करोगे

शिवपाल को कोई भी नाराज करने के बाद न तो पार्टी को चला सकता है और न ही संगठन को। उन्होंने कहा कि अगर शिवपाल सिंह यादव हटे तो पार्टी की ऐसी-तैसी हो जाएगी। मुलायम ने कहा कि यह तो बेहद दुखद है कि जिम्मेदार लोग ही शिवपाल सिंह यादव का अपमान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा है कि शिवपाल सिंह के खिलाफ साजिश हो रही है। मुलायम ने आज राज खोला कि शिवपाल सिंह ने पहले इस्तीफा दिया था मैंने उनको रोका था। मैं जानता हूं उनकी क्षमता।

मुलायम की यूपी सरकार को झाड़, कहा- जमीन पर कब्जा करोगे तो कैसे बनेगी सरकार

मुलायम सिंह ने कहा कि मुझे भी पता है कि हमारी पार्टी के नेता आजकल सिर्फ जमीन पर कब्जा करने के साथ ही गरीबों को सताने में लगे हैं। इनके साथ ही प्रदेश के अफसर भी बेहद बे-अंदाज हैं। जनता भी सब देख रही है कि क्या हो रहा है। मुलायम सिंह यादव ने बेहद तल्ख शब्दों में कहा कि हमको सत्ता देने वाली जनता एक मिनट में ही सत्ता ले भी सकती है।

बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी समाजवादी पार्टी

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि शिवपाल ने जो कहा है कि पार्टी के नेता व कार्यकर्ता के साथ ही प्रदेश में अफसर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं तो कुछ गलत नहीं कहा है। पार्टी के नेता तो धंधा कर रहे है। जबकि धंधा करने वालों की शह पर अफसर गरीब की सुनते नहीं हैं। मैनपुरी में शिवपाल के बयान पर आज मुलायम सिंह यादव बेहद गंभीर थे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं को जमकर डांटा। मुलायम सिंह यादव के इस रुख से एक बार परिवार में फिर से फूट पड़ गई है।

अब तो समाजवादी पार्टी की महिला नेता भी कर रहीं दबंगई

मुलायम सिंह यादव आज पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर जमकर भड़के। उन्होंने शिवपाल सिंह यादव के बयान का समर्थन भी किया। मुलायम ने कहा कि अगर मैं भी शिवपाल के साथ खड़ा हो गया तो आधे भाग जाएंगे। उन्होंने कहा कि आप लोगों को पता होना चाहिए कि अगर शिवपाल सिंह नाराज हो गये तो यह सरकार असहज हो जाएगी।

सपाई जमीन हथियाने से बाज न आए तो इस्तीफा दे दूंगा: शिवपाल

मुलायम ने दो-टूक कहा कि हमारे मंत्री सुविधाखोर हो गए हैं और जमकर गड़बड़ी कर रहे हैं। नेता तो प्रॉपर्टी का धंधा कर रहे हैं। हमको भी पता चल रहा है कि पार्टी कुछ नेता और कार्यकर्ता पार्टी कमजोर कर रहे हैं। इससे पहले भी मुलायम सिंह यादव ने जनेश्वर मिश्र की जयंती पर पार्टी के नेताओं को लापरवाही करने पर जमकर लताड़ा था।

क्या कहा था शिवपाल ने

मैनपुरी के करहल में कल शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता भ्रष्टाचार व जमीन और भूखंड पर कब्जे करने में लगे हुए हैं। अब अधिकारी मेरी भी बात नहीं सुनते। बहुत दुखी हूं। पार्टी जनों की अगर बेईमानी, अवैध कब्जा और अत्याचार जारी रहा, तो मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। अब मेरी इच्छा चुनाव न लड़कर पार्टी का काम देखने की है। शिवपाल ने कहा कि जिन लोगों की जमीनों पर सपा के लोग कब्जे कर रहे हैं, वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखित शिकायत करें।

कैबिनेट मंत्री शिवपाल का दावा-यूपी सर्वाधित सुरक्षित

लोगों पर अत्याचार, अन्याय करने वाले तथा दूसरों की जगहों पर अवैध कब्जे करने वाले चाहे कितने भी प्रभावशाली हों, एमएलए और एमएलसी भी हों तो भी उनके खिलाफ पार्टी की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा नेताजी (मुलायम सिंह यादव) कहते रहे हैं कि पार्टी के लोग जमीनों पर अवैध कब्जा न करें, जन सेवक बन जनता की सेवा करें, मगर लोग हैं कि बाज बाज नहीं आ रहे। उन्होंने जसवंतनगर का उदाहरण देते हुए कहा वहां भी सपा के लोगों ने दूसरों की जमीन कब्जायीं, मगर उनकी चल नहीं पाई। करहल के लोगों के करहल विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे की मांग पर उन्होंने कहा कि मैं अब चुनाव नहीं लडऩा चाहता। पार्टी में रहकर प्रचार और पार्टी की सेवा करना चाहता हूं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।