Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी समाजवादी पार्टी

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 08 Aug 2016 06:23 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी बूथ को मजबूत करने के लिए बूथ स्तरीय सम्मेलन करेगी और हर बूथ पर 2 से 5 हजार नए कार्यकर्ता बनाएगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ (वेब डेस्क)। जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की फटकार के बाद अब पार्टी बूथ स्तर पर जाने को तैयार है। समाजवादी पार्टी की आज लखनऊ में संसदीय दल की बैठक में सत्ता में वापसी को आतुर समाजवादी पार्टी ने मिशन 2017 का खाका तैयार किया।

    समाजवादी पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक आज लखनऊ में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर हुई। बैठक में विधानसभा चुनावों को देखते हुए चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई।

    सांसद पर आरोप लगाने वाले बदायूं विधायक आबिद रजा सपा से निष्कासित

    इसके बाद बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कराने पर अधिक जोर दिया गया। समाजवादी पार्टी बूथ को मजबूत करने के लिए बूथ स्तरीय सम्मेलन करेगी और हर बूथ पर 2 से 5 हजार नए कार्यकर्ता बनाएगी। यही नहीं इस सम्मेलन में जिले के बड़े नेता को शिरकत करनी होगी।

    संसदीय बोर्ड के सदस्य मंत्री अवधेश प्रसाद ने बताया कि पार्टी नेताओं से चुनावी घोषणा पत्र के बाबत सुझाव मांगे गए हैं। चार शिक्षक विधायकों के सीट चिन्हित कर प्रस्ताव भेजे गए हैं।

    अब तो समाजवादी पार्टी की महिला नेता भी कर रहीं दबंगई

    उम्मीद जताई जा रही है कि अब जल्द ही प्रत्याशियों के नाम तय हो जाएंगे। बैठक में अवधेश प्रसाद, बलराम यादव और अहमद हसन मौजूद थे। अवधेश प्रसाद ने बताया कि बूथ को मजबूत करने पर चर्चा हुई है। जनता तक उपलब्धियां पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा बैठक में आगामी चुनाव में पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

    मुलायम ने सपा कार्यकर्ताओं से पूछा-क्या जमीन पर कब्जा करना बंद करोगे

    खासकर सपा के विकास रथ को लेकर बात हुई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विकास रथ के मुख्य आकर्षण होंगे। पार्टी प्रदेश भर में मंडलवार रैलिया करेगी। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे। उनके नेतृत्व में पार्टी की रथयात्रा सितंबर के अंतिम हफ्ते से शुरू होगी।

    खबरें और भी

    स्नातक एमएलसी को भी लेकर पार्टी गंभीर

    प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले सितंंबर या अक्टूबर में स्नातक विधान परिषद की पांच सीट पर चुनाव होंगे। जिसमे सपा सिर्फ 4 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारेगी।