विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैबिनेट मंत्री शिवपाल का दावा-यूपी सर्वाधित सुरक्षित

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Fri, 12 Aug 2016 07:00 PM (IST)

शिवपाल सिंह यादव ने आजमगढ़ में एक कार्यक्रम में दावा किया कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था सबसे अच्छी है, यहां पर लोग सबसे अधिक सुरक्षित हैं।

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। उत्तर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था को लेकर भले ही लोकसभा, राज्यसभा या फिर विश्व में कहीं पर भी चर्चा हो रही हो, लेकिन कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव इसको बकवास मानते हैं। पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में शिवपाल सिंह यादव ने एक कार्यक्रम में दावा किया कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था सबसे अच्छी है, यहां पर लोग सबसे अधिक सुरक्षित हैं।

शिवपाल ने ठेकेदारों को बताया लुटेरा और इंजीनियरों को कमीशनखोर

आजमगढ़ में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ अफवाह फैलाने वाली पार्टी है। रोज भाजपा के लोग कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था बेहद खराब है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में तो आप दिन में भी नहीं सुरक्षित नहीं महसूस कर सकते हैं। वहां पर तो रोज सैकड़ों अपराध के मामले होते हैं लेकिन मीडिया में उसकी चर्चा नहीं होती है।

UP: अखिलेश के मंत्री की मायावती को नसीहत- 'अपनी भाषा पर दें ध्यान'

लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में झारखंड तथा छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों के विपरीत कानून व्यवस्था बेहतर है। यहां आम आदमी दिन में आराम से निकल सकता है लेकिन इन प्रदेशों में दिन में भी निकलना मुश्किल है। उत्तर प्रदेश तो सबसे बड़ा प्रदेश है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए अफसरों को सख्त हिदायत दी गई है। इस पर पूरी तरह से अमल भी किया जा रहा है।

गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी के नेता कर ताबड़तोड़ फायङ्क्षरग के मामले में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इतना बड़ा राज्य है, रोज ही कहीं न कहीं पर घटनाएं होती रहती है। हमारी पुलिस बेहद मुस्तैद है, किसी भी घटना के बाद में उसका खुलासा कर देती है। गाजियाबाद में भाजपा नेता के ऊपर हमले के मामले में भी सच जल्दी ही सबके सामने आ जाएगा।

बाढ़ के दौरान लापरवाही बरतने वाले भेजे जाएंगे जेल : शिवपाल

खराब कानून-व्यवस्था के मामले में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव का इस्तीफा मांगने के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनके पास कोई काम ही नहीं है। पार्टी के लोग उनको छोड़ते जा रहे हैं। आगे तो उनके पास कोई काम बचेगा ही नहीं। शिवपाल ने कहा कि घटनाएं तो हर राज्य में होती रहती हैं, यहां मीडिया को घटना के बाद होने वाली कार्रवाई को भी दिखाना या सामने लाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता है।

शिवपाल यादव के दामाद के बहाने केजरीवाल ने किया PM मोदी पर हमला

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह आज मुबारकपुर के सपा नेता हाजी युनूस व पूर्व राज्यसभा सदस्य नंदकिशोर यादव की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए हैं। समाजवादी पार्टी रिश्ते निभाने के लिए कार्यकर्ताओं व सदस्यों के दु:ख-सुख में हमेशा शरीक होती रही है। उसी रिश्ते को निभाने के लिए सपा मुखिया ने उन्हें यहां भेजा है।