विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम अखिलेश तथा शिवपाल के बीच करीब 45 मिनट वार्ता

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 19 Aug 2016 11:52 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 19 Aug 2016 01:55 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने चाचा व कैबिनेट मंत्री शिवपाल से बेहद महत्वपूर्ण चर्चा की। इस दौरान सीएम आवास के स्टॉफ को भी बाहर कर दिया गया।

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सियासी परिवार के बीच तल्खी को अब विराम मिल रहा है। कल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कैबिनेट मंत्री तथा चाचा शिवपाल सिंह यादव के निवास पर जाने के साथ ही आज शिवपाल सिंह यादव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे।

इनके बीच करीब 45 मिनट तक वार्ता चली, इस दौरान वहां पर कोई भी मौजूद नहीं था। इस लंबी बैठक के बाद शिवपाल सिंह यादव मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकल गये।

लखनऊ में अखिलेश ले रहे थे कैबिनेट बैठक, मुरादाबाद में शिवपाल बांट रहे थे केकेसी

सीएम के सरकारी आवास के बाहर इंतजार कर रहे मीडिया से भी शिवपाल सिंह यादव ने बातचीत नहीं की।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने चाचा व कैबिनेट मंत्री शिवपाल से बेहद महत्वपूर्ण चर्चा की। इस दौरान सीएम आवास के स्टॉफ को भी बाहर कर दिया गया।

विधानसभा चुनाव से पहले सपा के अंतर्कलह से उत्तर प्रदेश में सियासी उबाल

आज करीब 11 बजे अचानक शिवपाल सिंह यादव मुख्यमंत्री से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे।माना जा रहा है कि इनके बीच विवादों को हल करने की कोशिश की जा रही है। बीते एक हफ्ते से शिवपाल व अखिलेश के बीच मतभेद की खूब चर्चा रही।

मुलायम हुए कठोर -बोले शिवपाल यादव हटे तो पार्टी की ऐसी-तैसी हो जाएगी

रक्षाबंधन के दिन कल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिन में शिवपाल सिंह के आवास पर बेटी से राखी बंधवाने गए थे। जिसे दोनों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश के तौर पर ही देखा जा रहा था। करीब दो महीने से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और लोक निर्माण, सहकारिता, सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव के रिश्तों में तल्खी चली आ रही है।

इस्तीफे की बात पर अडिग है शिवपाल, कहा- नेताजी से करेंगे शिकायत

कौमी एकता दल के सपा में विलय को लेकर शुरू हुआ विवाद शिवपाल सिंह यादव के इस्तीफे की धमकी तक पहुंच गया। शिवपाल सिंह ने मैनपुरी के साथ ही साथ इटावा में भी इस्तीफे की धमकी दी थी। इस मामले में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह को दखल देना पड़ा। उन्होंने शिवपाल की तरफदारी की और अखिलेश को सीख दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।