विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब संतों की शरण में अखिलेश, मांगा फिर सरकार बनाने का आशीर्वाद

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Sat, 06 Aug 2016 05:53 PM (IST)

अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में कहा कि अगर संतों का आशीर्वाद मिलेगा तो अगली बार भी हम उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। आपके आशीर्वाद से हम प्रदेश का छठा बजट पेश करेंगे।

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। उत्तर प्रदेश में फिर से सत्ता पाने की आस में अब प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संतों की शरण में हैं। लखनऊ में आज अपने सरकारी आवास पर अखिलेश यादव ने संतों से फिर से अपनी सरकार बनवाने के लिए आशीर्वाद मांगा।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर मानसरोवर यात्रा तथा सिंधु दर्शन करने के बाद लौटे से श्रद्धालुओं को आर्थिक सहायता प्रदान की।

सपने दिखाकर सत्ता हासिल करने वालों के पास बताने को कुछ नहीं: अखिलेश

उन्होंने मानसरोवर यात्रा से लौटे 89 श्रद्धालुओं 50-50 हजार तथा सिंधु दर्शन यात्रा पूर्ण करने वाले 74 श्रद्धालुओं को दस-दस हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी।

मुलायम ने सपा कार्यकर्ताओं से पूछा-क्या जमीन पर कब्जा करना बंद करोगे

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगर संतों का आशीर्वाद मिलेगा तो अगली बार भी हम उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भजन और कीर्तन तभी अच्छा लगेगा जब प्रदेश तथा देश में खुशहाली होगी। हमको संतों के आशीर्वाद की बहुत जरूरत है। आपके आशीर्वाद से हम प्रदेश का छठा बजट पेश करेंगे।

मुलायम की यूपी सरकार को झाड़, कहा- जमीन पर कब्जा करोगे तो कैसे बनेगी सरकार

अखिलेश ने कहा कि हमको जनता ने प्रदेश में सरकार बनाने का मौका दिया। हमने साढ़े चार वर्ष में अच्छा काम किया है। हमने प्रदेश के हर वर्ग तथा हर क्षेत्र के हित का काम किया है। हमने सभी के लिए अपने दरवाजे खोले हैं। एक समय ऐसा भी था जब मुख्यमंत्री आवास में लोग घुसने को तरस जाते थे और आज सीएम के सरकारी आवास में चौपाई पढ़ी जा रही है।

सपने दिखाने वालों के पास बताने को कुछ नहीं: अखिलेश

हम अयोध्या में भजन स्थल का निर्माण करा रहे हैं। इस भजन स्थल से लोगों को प्रदेश के सभी धार्मिक स्थल के बारे में जानकारी मिलेगी। यहां पर धर्म के बारे में लोगों को अच्छे से जानकारी मिलेगी। अखिलेश ने कहा कि अयोध्या से 'रामवन गमन मार्ग' को हाईवे का रूप दिया जाएगा।