विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपने दिखाकर सत्ता हासिल करने वालों के पास बताने को कुछ नहीं: अखिलेश

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Sat, 06 Aug 2016 03:50 AM (IST)

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि यदि वह दोबारा राज्‍य में सरकार बनाने में सफल होते हैं तो प्रदेश में विकास कार्यों में तेजी आएगी।

News Article Hero Image

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि नौजवान मूल रूप से लोकतांत्रिक व समाजवादी होता है। अब उन्हीं को राज्य की समाजवादी और दूसरी सरकारों के विकास कार्यो की तुलना कर फैसला लेना है। अगर नौजवानों ने समाजवादियों को सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा पास करायी तो विकास की रफ्तार और तेज होगी। सपने दिखाकर सत्ता हासिल करने वालों के पास बताने को कुछ नहीं।

जनेश्वर मिश्र की 84वीं जयंती पर श्रद्धांजलि के बाद यादव ने बुलंदशहर में मां-बेटी से हैवानियत को दु:खद बताते हुए कहा कि इसमें राजनीति हो रही है। बंद कमरों में न जाने क्या बातें हो रही हैं। जबकि, सरकार दोषियों को सजा दिलाने में कसर नहीं छोड़ रही। पीडि़त परिवार के साथ सरकार खड़ी है। भाजपा व केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़ी बातें और सपने दिखाकर सत्ता हासिल कर ली मगर अब उनके सामने मुश्किल यह है कि जनता को क्या बताएंगे। ऐसे वह माहौल बिगाड़ने में लगे हैं।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पेंशन से लेकर दवाई, सिंचाई, पढ़ाई मुफ्त होने से लेकर जानलेवा बीमारियों के इंस्टीट्यूट, मेट्रो, एक्सप्रेसवे से विपक्षी बेचैन हैं, यह पता करने के प्रयास में है कि सपा किन बातों को लेकर जनता के बीच जाने वाली है। सपा ने ऑक्सीजन देने वाले पार्क बनाये हैं जबकि बसपा सरकार में बने पार्क भ्रष्टाचार की वजह बने थे। कार्यकर्ताओं को आचरण सुधारने की नसीहत देते हुए नौजवानों की पीठ थपथपाई और कहा कि भूकंप प्रभावित नेपाल जाकर युवा ब्रिगेड ने जो काम किया, वह दुनिया में सराहा गया।

इस मौके पर मंत्री अरविंद सिंह गोप, अहमद हसन, राम गोविंद चौधरी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सपा के बड़ी संख्या में नेता और अफसर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा मुखिया मुलायम सिंह ने कई किताबों के विमोचन किया है, इसमें नेपाल भूकंप के तजुर्बो पर लिखी सुनील साजन की पुस्तक भी शामिल थी।

बुलंदशहर हाईवे रेप मामले में पीडि़त परिजनों को पुलिस से नहीं न्याय की उम्मीद

कांवडि़यों के बारे में ये क्या बोल गए जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव

बुलंदशहर हाईवे रेप मामले में मां-बेटी को यूपी सरकार ने आवंटित किए दो आवास