विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डॉ. संजय सिंह संभालेंगे यूपी में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Thu, 14 Jul 2016 05:11 PM (IST)

पार्टी के राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह प्रचार कमेटी के मुखिया होंगे। उनके साथ पूर्व केंद्रीय आरपीएन सिंह उपाध्यक्ष रहेंगे।

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने के बाद पार्टी काफी सक्रिय हो गई है। नई दिल्ली में पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आजाद के साथ वरिष्ठ नेता जर्नादन द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश चुनाव अभियान के अन्य नामों को भी घोषित किया।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस को राजबब्बर के रूप में मिला मजबूत विकल्प, खुशियां

पार्टी के राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह प्रचार कमेटी के मुखिया होंगे। उनके साथ पूर्व केंद्रीय आरपीएन सिंह उपाध्यक्ष रहेंगे। इनके साथ ही उत्तर प्रदेश के चुनावों के लिए एक संयोजन समिति भी बनाई है, जिसके अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी होंगे।

यह भी पढ़ें- उप्र के युवाओं को लुभाने में होगी राजबब्बर की परीक्षा

इसके सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवाई, सलमान ख़ुर्शीद, राजीव शुक्ला, श्रीप्रकाश जायसवाल व प्रदीप जैन 'आदित्य' के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी व निर्मल खत्री, पूर्व सांसद सलीम शेरवानी व पीएल पुनिया तथा नेता विधानमंडल दल प्रदीप माथुर हैं। इस बार प्रियंका गांधी पूरे प्रदेश में पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार करेंगी।