विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Election 2017: विधायक के वाहन से झंडा उतारा, दो बसपा प्रत्याशियों पर मुकदमा

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sat, 07 Jan 2017 08:32 PM (IST)Updated: Sun, 08 Jan 2017 11:41 PM (IST)

चुनाव आचार संहिता के अनुपालन में भदोही विधायक के वाहन से सपा का झंडा उतारा गया। बसपा के दो प्रत्याशियों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। चुनाव आचार संहिता के तहत वाहनों पर झंडा, स्टीकर और बैनर लगाने पर रोक है। पुलिस प्रशासन इसके लिए सक्रिय है। इस बावत चल रहे अभियान में आज भदोही विधायक के वाहन से पुलिस ने सपा का झंडा उतारा और काले फिल्म भी साफ कराए। मिर्जापुर में वाहन चेकिंग को लेकर सपा नेता ने हंगामा किया, धरना दिया लेकिन पुलिस सख्त बनी रही। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर रामपुर में बसपा के दो प्रत्याशी फंस गए हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामपुर में कांग्रेस नेता फैसल लाला ने डीएम-एसपी और एआरटीओ पर सत्तापक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाकर केंद्रीय चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

यूपी इलेक्शन 2017:जानें चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता

सपा नेताओं के वाहन से झंडा उतारा

रायबरेली के मोटल चौराहे के पास गुजर रहे भदोही के सपा विधायक विजय मिश्र के वाहन का रोक कर पुलिस ने पार्टी का झंडा उतार लिया। उनके वाहन से काली फिल्म को भी हटाया गया। मिर्जापुर के एक अन्य सपा नेता के वाहन से सपा का झंडा उतारे जाने पर हंगामा मच गया। सपा नेता ने पुलिस की इस कार्रवाई पर विरोध जताया और बात न बनने पर सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए। मामला बढ़ने पर वहां खासी भीड़ जमा हो गयी और जाम लग गया। मिर्जापुर के सपा नेता ने एसपी को फोन लगाकर पुलिस पर अभ्रदता का आरोप लगाया। पुलिस ने वाहनों की चेकिंग में कुल दस वाहनों पर लगी बत्ती को उतारा। मोटल चौराहे पर स्थित सारस होटल में खड़े एक दो वाहनों पर सपा के झंडे देखकर पुलिस पहुंच गयी। उस समय सीआरपीएफ स्थानीय पुलिस के साथ गश्त पर थी। पुलिस जब वाहनों से झंडा उतारने लगी तो सपा नेता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस के नहीं मानने पर सपा नेता सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए। इसबीच वहां खासी भीड़ जुट और रास्ता जाम हो गया। इसबीच वहां सीओ सिटी श्वेता श्रीवास्तव भी पहुंच गयी।

साइकिल चुनाव चिह्न बचाने की कवायद में मजबूत होता अखिलेश का नेतृत्व

पुलिस पर गलत व्यवहार का आरोप

मिर्जापुर के सपा नेता आशीष यादव ने आक्रोशित स्वर में एसपी विनय कुमार को फोन किया और कहा कि पुलिस उनके साथ गलत व्यवहार कर रही है। एसपी ने मौके पर मौजूद मिला एरिया के एसओ विमल सिंह से बात की। बात में पुलिस ने सपा नेताओ को चुनाव आचार संहिता का हवाला देकर वहां से हटाया। इसके बाद वहां से सपा विधायक विजय मिश्र के वाहन क पुलिस ने रोक लिया। सपा विधायक ने शालीनता के साथ वाहन से झंडा हटा लिया। पुलिस के कहने पर उन्होंने शीशे पर लगी काली फिल्म भी हटा दी। पुलिस कप्तान ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लगी है। ऐसे में उसका सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा विधायक एवं सपा नेता के वाहन से झंडे उतारे गए हैं। जिला उप निर्वाचन अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने बताया कि वाहनों की बराबर चेकिंग करने के लिए टीम लगायी गयी है। किसी भी सूरत में वाहन में दलीय झंडा व स्टीकर नहीं लगा होना चाहिए। आचार संहिता का हर हाल में पालन कराया जाएगा।

तस्वीरों में देखें-यूपी में चुनाव आचार संहिता का आचरण

रामपुर के डीएम-एसपी की शिकायत

कांग्रेस नेता फैसल आज खुद केंद्रीय चुनाव आयोग दिल्ली पहुंचे और शिकायती पत्र के साथ तमाम साक्ष्य उपलब्ध कराते हुए आयोग से इन अधिकारियों को हटाने की मांग की। फैसल कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने आयोग को बताया कि पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय सार्वजनिक रूप से सपा के मंच से भाषण देते हैं। आजम खां को निर्विरोध चुनाव जिताने की अपील तक करते हैं। आचार संहिता लागू होने से कुछ दिन पहले ही स्थानांतरण पर उन्हें यहां भेजा गया है। डीएम अमित किशोर पर मंत्री का करीबी होने का आरोप लगाते हुए बताया कि वह पहले इसी जिले में मुख्य विकास अधिकारी थे। प्रमोशन के बाद उन्हें जिलाधिकारी बना दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी रहते वह मंत्री के साथ घूमने के लिए जर्मनी गए थे। एआरटीओ कौशलेंद्र प्रताप यादव के बताया कि वह अखबारों में अपने लेख छपवाते हैं, जिसमें पूरी तरह सपा का समर्थन करते हैं। साथ ही मंत्री के विरोधियों के खिलाफ मुकदमे तक दर्ज करा चुके हैं। जिले में निष्पक्ष चुनाव के लिए इन अधिकारियों का स्थानांतरण होना जरूरी है।

हर कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री का चेहरा मानकर भाजपा लड़ेगी

बसपा के दो प्रत्याशियों पर मुकदमा

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर रामपुर में बसपा के दो प्रत्याशी फंस गए हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. तनवीर अहमद के खिलाफ पटवाई थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि मिलक-बिलासपुर सीट से प्रत्याशी डॉ. प्रदीप गंगवार के खिलाफ केमरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम अमित किशोर और पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय के निर्देश पर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

सतर्कता जांच में फंसे राम अचल और नसीमुद्दीन, मुकदमे की अनुमति मांगी

पटवाई थाना प्रभारी आशीष शुक्ला की ओर से बसपा प्रत्याशी तनवीर अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि बसपा प्रत्याशी की वॉल पेंटिंग सैदनगर जनूबी गांव में मोहर सिंह के मकान पर की गई थी, जिसके लिए उन्होंने मकान मालिक की अनुमति नहीं ली थी। केमरी में भी बसपा प्रत्याशी प्रदीप गंगवार की वॉल पेंटिंग बिना अनुमति होने पर दारोगा दानवीर सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। शहजादनगर पुलिस ने भी भाजपा नेता कपिल देव के प्रचार संबंधी वॉल पेंटिंग लगाने पर सुग्रीम गोस्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा धमोरा चौकी प्रभारी जितेंद्र वर्मा की ओर से दर्ज कराया गया है।

UP Election 2017: विधायक के वाहन से झंडा उतारा, दो बसपा प्रत्याशियों पर मुकदमा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।