विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजमगढ़ में आटो रिक्शा सवार होकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 19 Jan 2017 07:51 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 19 Jan 2017 08:01 PM (GMT+05:30)

आटो चालकों ने आजमगढ़ में एक युवती के साथ दरिंदगी की हदें पार कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

आजमगढ़ में आटो रिक्शा सवार होकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म
आजमगढ़ में आटो रिक्शा सवार होकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

आजमगढ़ (जेएनएन)। आटो चालकों ने आजमगढ़ में एक युवती के साथ दरिंदगी की हदें पार कर उसे सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बना डाला। आजमगढ़ सिधारी क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती रात 10 बजे अम्बेडकर नगर जिले के बसखारी बाजार जाने वाली अपनी मां को लेकर रोडवेज पहुंची थी। रात 11 बजे मां को रोडवेज बस पर बैठाने के बाद रेलवे स्टेशन की ओर जानी वाली सवारी के इंतजार में खड़े आटो रिक्शा में सवार हो गई। आटो चालक अपने सहयोगी के साथ युवती को लेकर रवाना हुआ और सर्फुद्दीनपुर क्षेत्र में आटो चालक व उसके सहयोगी ने युवती के साथ दरिंदगी की हद पार कर उसके साथ गैंगरेप कर मौके से फरार हो गए। रात में गस्त पर निकले डायल 100 सेवा के वाहन पर तैनात पुलिस कर्मी बदहवास हालत में युवती को देख उससे पूछताछ की।

यह भी पढ़ें: बागपत में पिता-पुत्र समेत तीन पर तेजाब उड़ेला

घटनाक्रम की जानकारी के बाद पुलिस पीड़ित युवती को हरवंशपुर स्थित निजी अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों द्वारा हाथ खड़े कर देने के बाद पुलिस पीड़ित युवती को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। युवती को रक्तश्राव होते देख वहां भी चिकित्सकों ने पीड़िता की हालत को गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिए। घटना को पुलिस दबाने में जुटी रही। गुरुवार की सुबह रोडवेज क्षेत्र में सवारी ढोने वाले आटो रिक्शा चालकों से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई लेकिन इस मामले में कुछ सुराग हाथ नहीं लगा। इस संबंध में पूछे जाने पर शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना तो हुई है लेकिन मामला सिधारी थाना क्षेत्र का है। वहीं सिधारी थाना प्रभारी का कहना है कि रात में युवती के रक्तश्राव से पीड़ित होने की जानकारी के बाद क्षेत्र के उपनिरीक्षक को मौके पर भेजा गया। पीड़ित युवती को महिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।