विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैबिनेट मीटिंगः बत्तीस हजार बीपीएड धारकों को मिलेगी नौकरी

By Ashish MishraEdited By:
Published: Thu, 08 Sep 2016 08:51 AM (IST)Updated: Thu, 08 Sep 2016 03:04 PM (IST)

14 लाख निराश्रित महिलाओं की आर्थिक सहायता में इजाफा करने और समूह 'ग व घ के दैनिक व संविदा मजदूरों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में तकरीबन तीन दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। यूपी सरकार ने स्मार्ट फोन देने का फैसला लिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि इससे कामकाज में सुविधा होगी। वहीं बैठक में 32,500 ड‌िग्री धारकों को सरकारी स्कूलों में मानदेय पर रखने की भी मंजूरी मिलेगी।

CM अखिलेश यादव बोले, चुनाव आने वाला है, भाजपा जरूर नफरत फैलाएगी

लंबे अरसे से नौकरी के ‌ल‌िए धरना प्रदर्शन कर रहे बीपीएड ड‌िग्रीधारकों को सीएम अख‌िलेश ने चुनावी साल में बड़ा तोहफा ‌द‌िया है। 32,500 ड‌िग्री धारकों को सरकारी स्कूलों में मानदेय पर रखा जाएगा। बीपीएड ड‌िग्रीधारक लंबे वक्त नौकरी के ल‌िए प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं मीट‌िंग में व‌ित्तव‌िहीन श‌िक्षकों को प्रोत्साहन मानदेय देने का फैसला भी ल‌िया गया। मानदेय के ल‌िए व‌ित्तव‌िहीन ‌श‌िक्षक भी लंबे वक्त से संघर्ष कर रहे थे।

कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने कसे डीएम और एसपी के पेंच

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

  • - किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर के ऊपर दो अतिरिक्त तलों का होगा निर्माण।
  • - विधवा पेंशन पहले 300 थी अब 500 कर दी गई।
  • - जिला पंचायत अध्यक्षों को नई कार।
  • - वित्त विहीन शिक्षकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • - नई ग्राम पंचायत और नई तहसील बनेगी।
  • - आचार्य नरेंद की याद में सीतापुर में पार्क बनेगा।
  • - बिजली को लेकर भी फ़ैसला।
समाजवादी स्मार्ट फोन : बुकिंग अभी, डिलेवरी चुनाव जीतने के बाद

  • - 400 केवीए का सबस्टेशन जौनपुर में बनेगा।
  • - स्मार्ट फ़ोन कैसे दिए जाए इस पर भी चर्चा हुई।
  • - युवा नीति को भी मंज़ूरी मिली।
  • - तीस हज़ार से ऊपर बीपीएड धारक को नौकरी दी जाएगी।
  • 'हम भी अम्बेडकर को मानते हैं'
  • - आजम खान के अम्बेडकर पर दिया बयान पर सीए ने कहा कि हम भी अम्बेडकर को मानते हैंं।
  • - उन्हें कई किताबों में बीजेपी का नेता बताया गया है।
  • - चुनाव आ रहे हैं कई ठेकेदार हैं जो महापुरुषों को अपना बता रहे हैं।
समाजवाद से परिवारवाद: आजम के पुत्र अब्दुल्ला उतर सकते हैं चुनाव मैदान में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।