विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैं सीएम को नहीं सिर्फ अखिलेश को जानता हूं : अमर सिंह

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Tue, 20 Sep 2016 11:52 AM (IST)

मुलायम सिंह यादव के परिवार का विवाद खत्म होने के बाद कल समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने कहा कि मैं अब सीएम को नहीं जानता, अखिलेश यादव को जानता हूं।

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। समाजवादी पार्टी में मचे पांच दिन के घमासान के बाद राज्यसभा सदस्य अमर सिंह मीडिया के सामने आए। अब अमर सिंह के सुर बदल गए हैं।

अमर सिंह ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को नहीं अखिलेश को जानता हूं।

समाजवादी अंतर्कलहः बाहरी घोषित अमर सिंह के दस अमर बयान

लखनऊ में मुलायम सिंह यादव के परिवार का विवाद खत्म होने के बाद कल समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने कहा कि मैं अब सीएम को नहीं जानता, अखिलेश यादव को जानता हूं। अखिलेश मेरे बच्चे के समान है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सब कुछ बोल दिया है।

राम गोपाल के निशाने पर अमर सिंह, कहा - पार्टी में कोई मतभेद नहीं

अब मेरे बोलने का कोई मतलब नहीं है। समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के दौरान सपा सांसद रामगोपाल यादव और यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने इस पूरे विवाद में अमर सिंह का नाम लेकर उन पर आरोप लगाया था।

अखिलेश मंत्रिमंडल का विस्तार शीघ्र, शिवपाल को पीडब्ल्यूडी नहीं

बीते 13 सितंबर को रात करीब दस बजे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटाते हुए शिवपाल यादव को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया था। इसके तुरंत बाद अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव से महत्वपूर्ण विभाग छीन कर उनके पर कतर दिए थे।