Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Elections : यूपी में रालोद, जेडीयू व बीएस-4 का गठबंधन

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 21 Nov 2016 04:25 PM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अजित सिंह के राष्ट्रीय लोकदल तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री आरके चौधरी के बीएस- ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में करिश्मा करने को आतुर कई राजनीतिक दल गठजोड़ में लगे हैं। इनमें से अधिकांश ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं जबकि आज एक गठबंधन तय हो गया है।

    उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अजित सिंह के राष्ट्रीय लोकदल तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री आरके चौधरी के बीएस-4 के साथ गठबंधन किया है। यह तीनों पार्टी इस बार उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिलकर ताल ठोकेंगी। तीनों के बीच गठबंधन हो गया है। जदयू नेता शरद यादव ने भाजपा विरोधी गठबंधन तोड़ने पर मुलायम सिंह को घेरा।अजीत सिंह बोले चरण सिंह की नीतियों से भटके मुलायम। यूपी चुनाव में भाजपा को हराने के लिए जदयू के महागठबंधन के प्रस्ताव पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि उनकी पार्टी गठबंधन नहीं, बल्कि विलय के पक्ष में है।

    यह भी पढ़ें- सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के सभी कार्यक्रम स्थगित

    इस मौके पर अजित सिंह ने कहा कि यह एक ऐसा गठबंधन है, जो कि हर पार्टी से अच्छा है। हमारा गठबंधन उत्तर प्रदेश में हर स्तर पर विकास करने में सक्षम है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सिर्फ हमारा गठबंधन ही लड़ सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष भी किया। अजित सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में नोटबंदी भले ही कर ली हो लेकिन काला धंधा नहीं रुका।

    यह भी पढ़ें- एक्सप्रेस-वे : सीमा से कम समय में काम करने पर अखिलेश को बधाई : मुलायम

    यह भी पढ़ें- सुखोई से पहले लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कुत्ता की लैंडिंग