विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तुल्सियानी ग्रुप के ठिकानों से आयकर टीम को बड़ी बरामदगी

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 25 Dec 2016 08:21 PM (IST)Updated: Sun, 25 Dec 2016 09:10 PM (IST)

नोटबंदी के बाद उत्तर प्रदेश में नोटों की बरामदगी का सिलसिला जारी है। कुछ स्थानों में भारी मात्रा में नोटों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। नोटबंदी के बाद उत्तर प्रदेश में नोटों की बरामदगी का सिलसिला जारी है। कुछ स्थानों में भारी मात्रा में नोटों की बरामदगी कहीं न कहीं गड़बड़ी का संकेत कर रही है। केंद्र सराकर की विविध एजेंसियां इस काम में तेजी से लगी हैं। लखनऊ के त्रिवेणीनगर में आज 15 लाख और इलाहाबाद में 40 लाख की नकदी बरामद की गई है।

दक्षिणा लेने के लिए साधु-संत कहां से लाएं एटीएम और क्रेडिट कार्ड- अखिलेश

सर्वे के दौरान सील लॉकर खंगालना शुरू

इलाहबाद स्थित रियल एस्टेट कंपनी तुल्सियानी ग्रुप के ठिकानों पर हुए सर्वे के दौरान सील लॉकरों को अब आयकर विभाग ने खंगालना शुरू कर दिया है। इलाहाबाद में इस ग्रुप के दो लॉकर से 1.65 करोड़ रुपये का चार किलो सोना और 40 लाख रुपये नकदी बरामद हुई थी। अब अन्य लॉकर भी खंगाले जाने की तैयारी है। आयकर विभाग ने 16 नवंबर को तुल्सियानी ग्रुप के लखनऊ में आठ, इलाहाबाद में छह, मेरठ में एक और नई दिल्ली में सात ठिकानों पर सर्वे किया था। लखनऊ और इलाहाबाद में आठ बैंक लॉकर सील किए गए थे। अब आयकर विभाग दस्तावेजों की जांच कर रहा है। विभाग ने अब लॉकर भी खोलने शुरू कर दिए हैं, ताकि यह पता चल सके कि समूह ने कितने करोड़ की संपत्ति अभी तक नहीं घोषित की है। लखनऊ और वाराणसी से आई टीम ने इलाहाबाद में ग्रुप के दो लॉकरों को खुलवाया था। जानकारों के मुताबिक कल लखनऊ में दो और लॉकर खोले जाएंगे। सर्वे की कार्रवाई के पश्चात तुल्सियानी ग्रुप ने 18 करोड़ की अघोषित संपत्ति सरेंडर की थी। आयकर विभाग इससे संतुष्ट नहीं है। उसका मानना है कि समूह के पास अभी भी करोड़ों की अघोषित संपत्ति है।

नरेंद्र मोदी केवल जुमले बोलने वाले फेंकू प्रधानमंत्री : शिवपाल

तुल्सियानी पर 30 के बाद कार्रवाई

तुल्सियानी ग्रुप के सील लॉकरों को खुलवाए जाने के बाद अन्य व्यवसायिक समूहों में भी हड़कंप की स्थिति है। नोटबंदी के पश्चात कई बड़े कारोबारियों ने पुराने नोटों में करोबार किया था। ऐसे लोगों पर 30 दिसंबर के पश्चात कार्रवाई का संकेत है।

माघ मेला शुरू होने से पहले ही कई घाटों पर कम हुआ पानी

लखनऊ में 15 लाख की नकदी बरामद

लखनऊ के त्रिवेणीनगर निवासी सुमित शुक्ल और साऊथ सिटी निवासी बालकृष्ण मिश्र 15 लाख के साथ गोमती नगर में पकडे गए। वह एक कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें दयाल पैराडाइज़ के पास पकड़ लिया। उनके पास बरामद नकदी में एक-एक हजार रुपए नोट की गड्डियां हैं। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।