Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लेखपालों ने सीएम अखिलेश को खून से लिखा पत्र, आंदोलन की चेतावनी

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 11 Sep 2016 02:12 PM (IST)

    लखनऊ में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे आक्रोशित लेखपालों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को खून से पत्र लिख मांगें पूरी न होने पर नाराजगी जताई ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ (वेब डेस्क)। उत्तर प्रदेश के लेखपालों ने अपना आंदोलन जारी रखने के दौरान ही मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र भेजा है। इस पत्र में इन लोगों ने मांग पूरी न होने की स्थिति में जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है।

    प्रदेश में मांगों को लेकर लेखपालों का कार्य बहिष्कार लगातार जारी है वह पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के अध्यक्ष राम मूरत यादव ने कहा कि सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।

    स्मार्ट फोन के बाद अब हर गरीब महिला को मिलेगी समाजवादी पेंशन

    अगर जल्द ही हमारी मांगे नहीं मानी गयी तो हम सब कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि हड़ताल तभी समाप्त होगी जब मांगे पूरी होकर शासनादेश निर्गत नहीं कर दिया जाता।

    लखनऊ में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे आक्रोशित लेखपालों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को खून से पत्र लिख मांगें पूरी न होने पर नाराजगी जताई है।

    अखिलेश की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को निकली ‘मुलायम संदेश यात्रा’

    पत्र में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है कि संघ का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी रहेगा। 14 सितंबर को दोपहर पैदल रैली निकाली जाएगी। 15 को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। 19 को दोपहर 2 बजे से धरना स्थल से मोटर साइकल रैली निकाली जाएगी। 20 सितंबर से 22 तक 72 घंटे का क्रमिक अनशन रहेगा। 11 लेखपाल लगातार 24 घंटे बैठेंगे। फिर भी सरकार मांगें नहीं मानती है तो 23 सितंबर को जेल भरो आंदोलन होगा।

    महाहड़ताल के कारण आज यूपी के सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा, सड़कों पर कर्मचारी

    लेखपालों ने आरोप लगाया कि कई जनपदों में राजस्व निरीक्षक की आईडी बनाकर आय और जाति प्रमाण पत्र बनाने का काम करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन प्रमाण पत्र गलत जारी होने की पूरी संभावना है। जब एक लेखपाल अपने क्षेत्र के सभी प्रमाण पत्र समय से जांच कर रिपोर्ट नहीं लगा पाता तो एक तहसील के एख या फिर दो राजस्व निरीक्षक पूरी तहसील के कैसे बनाएंगे।

    खबरें और भी

    राम से मुसलमानों का झगड़ा नहीं : आजम ने धारण की माला और रामनामी

    प्रदेश में 23 अगस्त से लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपाल संवर्ग में उत्पन्न एसीपी विसंगति दूर करने, लेखपाल संवर्ग का नाम राजस्व उपनिरीक्षक एवं शैक्षिक योग्यता स्नातक करते हुए वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 2800 निर्धारित किये जाने, लेखपाल संवर्ग का कॉडर पूर्वत: जनपद स्तरीय करते हुए स्थानान्तरण नीति में संशोधन किये जाने समेत अन्य तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। लखनऊ में चल रहे धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता लेखपाल संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला कर रहे हैं।