विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुलंदशहर की घटना पर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें अखिलेश : मायावती

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Mon, 01 Aug 2016 03:58 PM (IST)

मायावती का कहना है कि अगर अखिलेश यादव से उत्तर प्रदेश संभल नहीं रहा है तो फिर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दें।

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रोड होल्ड अप के बाद गैंग रेप की घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इस्तीफा मांगा है। मायावती का कहना है कि अगर अखिलेश यादव से उत्तर प्रदेश संभल नहीं रहा है तो फिर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दें।

मायावती ने बुलंदशहर कांड को निंदनीय बताया है।मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है।

पढ़ें- बुलंदशहर गैंगरेप केस में कई अधिकारी सस्पेंड, हिरासत में तीन आरोपी

उत्तर प्रदेश में अपराधिक तत्व बिना किसी भय के घूम रहे हैं। अब प्रदेश सरकार जवाब दे कि कैसे जिम्मेदार लोग मां-बेटी की अस्मत कैसे लौटा सकते हैं। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बुलंदशहर की घटना बेहद ही दर्दनाक और शर्मनाक है। उत्तर प्रदेश में अब महिलाओं का घर से निकलना बेहद असुरक्षित हो गया है।

पढ़ें-बुलंदशहर की घटना बेहद शर्मनाक, मिला अहम सुराग : डीजीपी

यहां पर हर जगह कानून-व्यवस्था दिन पर दिन बद-से-बदतर होती जा रही है। बसपा की मुखिया मायावती ने कहा कि परिवार के साथ कहीं जा रहे लोगों के साथ लूटपाट व गैंगरेप की घटना निंदनीय है। उत्तर प्रदेश के हालात दिनों-दिन खराब होते जा रहे हैं।