Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गरीबों को परेशान करने की सजा मोदी को देंगी गंगा मैया : मायावती

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Thu, 22 Dec 2016 09:36 PM (IST)

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया और कहा कि गरीबों को परेशान करने की सजा गंगा मैया देंगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ (जेएनएन)। बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों का ध्यान बंटाने के लिए नोटबंदी जैसे हथकंडे अपना कर गरीबों को परेशान करने की सजा गंगा मैया भी देंगी।

    शिमला और मनाली से ज्यादा ठंडा हो गया यूपी का सहारनपुर

    मीडिया को जारी बयान में मायावती ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार की तरह उप्र में भी थोक में शिलान्यास करके जनता को बरगला रहे हैं जबकि लोकसभा चुनाव में किए चुनावी वादे पूरे नहीं किए। जनता के साथ वादाखिलाफी करने के साथ ही नोटबंदी की छुरी से गला रेतने का काम भी किया है। जनता के साथ गंगा मैया भी वादे पूरे न करने की सजा देगी। उन्होंने वाराणसी में मोदी द्वारा दिए भाषण को जले पर नमक डालने जैसा कहा। बसपा प्रमुख का कहना है कि गंगा सफाई की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले अब इधर-उधर की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का अपने विरोधियों की तुलना पाकिस्तान से करना दुर्भाग्यपूर्ण है। मोदी के तानाशाही फैसलों से त्रस्त जनता अब उनके प्रोग्रामों से भी किनारा करने लगी है। वाराणसी में फ्लाप कार्यक्रमों से सबक लेकर केंद्र सरकार को नोटबंदी का फैसला वापस ले लेना चाहिए।

    नरेंद्र मोदी केवल जुमले बोलने वाले फेंकू प्रधानमंत्री : शिवपाल