यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुलायम सिंह यादव ने राम गोपाल को लखनऊ बुलाया
मुलायम सिंह यादव ने अब मोर्चा संभलाने के लिए राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर राम गोपाल यादव को लखनऊ बुलाया है। माना जा रहा है कि राम गोपाल यादव देापहर बाद लखन ...और पढ़ें

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बगावती तेवर देखकर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अब मोर्चा संभलाने के लिए राज्यसभा सदस्य तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव को लखनऊ बुलाया है। माना जा रहा है कि राम गोपाल यादव देापहर बाद लखनऊ आ जाएंगे।
मुलायम सिंह यादव आज अपने आवास पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के साथ वार्ता कर रहे हैं। इनके बीच टिकट को लेकर मंथन जारी है।
असमंजस की स्थिति में समाजवादी पार्टी के 195 प्रत्याशी
सत्ता के शीर्ष नेताओं के बीच बैठक तीन घंटे से चल रही है। इसी बीच मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के थिंक टैंक माने जाने वाले प्रोफेसर राम गोपाल यादव को तलब किया है।
मुख्यमंत्री अखिलेश ने जारी की सपा के 235 उम्मीदवारों की नई सूची
फिलहाल फीरोजाबाद से फर्रुखाबाद पहुंचे राम गोपाल पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य भी हैं। माना जा रहा है कि दोपहर के बाद तक वह मुलायम सिंह के दरबार में हाजिर होंगे।