विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा घमासानः अखिलेश ने जारी की सपा के 235 प्रत्याशियों की नई सूची

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 29 Dec 2016 06:43 PM (IST)Updated: Fri, 30 Dec 2016 10:50 AM (IST)

अखिलेश यादव ने अपने 235 प्रत्याशियों की नई लिस्ट शीघ्र जारी कर दी है। अखिलेश ने इससे पहले समर्थक मंत्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के तेवर बगावती हो गए हैं। समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की सूची को नकारते हुए उन्होंने 235 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इनमें 171 मौजूदा विधायकों को फिर टिकट दिया है जबकि 64 उन सीटों के भी प्रत्याशी घोषित किए हैं जहां पर 2012 में पार्टी हार गई थी। गुरुवार को पूरे दिन चले दांव-पेंच में पार्टी टूटने के कई बार संकेत निकले।

टिकट वितरण से मुख्यमंत्री अखिलेश असंतुष्ट नहीं : बेनी

लिस्ट में कुछ इस तरह टकराए चाचा-भतीजे

सीएम ने जौनपुर से संगीता यादव का टिकट काटा जबकि ओमप्रकाश को टिकट दिया है। सरधना से अतुल प्रधान को टिकट दिया है जबकि शिवपाल यादव ने पिंटू राणा को दिया था। सीएम की लिस्ट मे अतीक अहमद का नाम नहीं है। अयोध्या से पवन पाण्डेय प्रत्याशी हैं जबकि शिवपाल की लिस्ट मे पवन पाण्डेय का नाम नही था। बाराबंकी के रामनगर से अरविंद सिंह गोप को टिकट मिला है जबकि शिवपाल की लिस्ट मे अरविंद सिंह गोप का नाम नही था। महराजगंज के नौतनवा से अमनमणि का टिकट काटा और कौशलेन्द्र सिंह मुन्ना को मिल गया।लखनऊ उत्तरी से अभिषेक मिश्रा और बलिया के बांसडीह से रामगोविंद चौधरी को टिकट मिला है।

टिकट कटने से नाराज प्रत्याशियों के समर्थकों का विरोध सड़क पर उतरा

मिल चुके थे आरपार की लड़ाई के संकेत

उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह यादव ने कल विधानसभा चुनाव के लिए 325 प्रत्याशी घोषित किए थे। इसमें तीन मंत्रियों और 46 विधायकों का टिकट काट दिया था। जिनका टिकट कटा, वे मुख्यमंत्री के समर्थक कहे जाते हैं। इससे भड़के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की करीबी सुरभि शुक्ला को आवास विकास व उनके पति डॉ. संदीप शुक्ला को निर्माण निगम के सलाहकार पद से बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री की ओर से टिकट बंटवारे पर आरपार की लड़ाई का संकेत मिला।

टिकट पर रार : सपा की सूची में फिर से फेरबदल होने की संभावना

आज सुबह 11 बजे उन्होंने विधायकों को अपने सरकारी आवास पर बुलाया। उनसे फौरी चर्चा के बाद सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पहुंचे। यहां मुलायम, अखिलेश और शिवपाल यादव के बीच टिकट बंटवारे के मतभेदों पर दो घंटे चर्चा हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, विधायकों का टिकट काटे जाने पर आपत्ति जाहिर की। यहां भी मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपनी सूची जारी करेंगे। हालांकि मंत्री अरविंद गोप व रामगोविंद चौधरी को टिकट देने पर जोर दिया, जिस पर सहमति बनी मगर निर्णय नहीं हुआ।सपा अध्यक्ष के घर से निकले मुख्यमंत्री, पांच कालिदास मार्ग स्थित आवास परिसर में बने जनसुनवाई भवन में इंतजार कर रहे विधायकों के पास पहुंचे। टिकट कटने को लेकर उन्हें तसल्ली दी। राय पूछी और कहा कि चुनावी तैयारी करें, सब को चुनाव लड़ाया जाएगा। वह अपनी सूची जारी करेंगे। बाहर निकले विधायकों ने भी कहा कि मुख्यमंत्री अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेंगे। वह अपने-अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।

अलीगढ़ में राजबब्बर की जनाक्रोश सभा में मोदी जिंदाबांद के नारे

मुलायम ने शिवपाल को दोबारा बुलाया

मुख्यमंत्री की सूची जारी होने की चर्चा से दबाव में आये मुलायम सिंह यादव ने शाम को प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को फिर अपने घर बुलाया। उनके बीच प्रत्याशियों, परिस्थितियों पर लंबी चर्चा हुई। सूत्रों का कहना कहा है कि कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदलने की राय बन गयी है। इसमें मंत्री अरविंद सिंह गोप, रामगोविंद चौधरी को उनकी पसंद की सीट से टिकट देने की बात है। कुछ विधायकों का टिकट वापस हो सकता है।

सपा घमासान में जया बच्चन की सांकेतिक एंट्री, 'बुडढ़े कहां देख पाते सपने'

इस बीच सपा युवजन सभा ने अपनी रथ यात्रा रद कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि रथयात्रा मुरादाबाद के करीब है। अब आगे रथ नहीं जाएगा। हालांकि इसके बाद विकास यादव को लखनऊ तलब किया गया है। वह कल सीएम से मिलेंगे। मंत्री पवन पांडे ने बैठक के बाद कहा कि अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे और जीतकर आएंगे। सीएम ने क्षेत्र में जाकर तैयारी करने के निर्देश दिए। अखिलेश का हौसला आफजाई करने वाले समर्थक का चुप साधि रहा बलवाना जैसी चौपाइयां सुनाकर उनका साथ देने को तैयार हैं।

भाजपा शासित राज्य सरकारें घोटालों में लिप्त, सहारा की डायरी में पीएम का नाम : आजाद

अखिलेश को दोबारा सीएम नहीं चाहते कुछ लोग

सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने आज फीरोजाबाद में सार्वजनिक मंच से एक बार फिर परिवार में सब कुछ ठीक न होने की बात कही। अखिलेश को विकास पुरुष के रूप में पेश किया। साथ ही बोले कि दल के अंदर एकाध नेता नहीं चाहते कि अखिलेश मुख्यमंत्री बनें। कहा कि अखिलेश यादव ने देश के युवा मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ जो काम किया है, उससे वे देश के अन्य मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों के लिए वे प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं। उन्होंने अखिलेश की उपलब्धियां भी गिनाईं।

मुहम्मद साहब के अखलाक से फैला इस्लाम इसमें आतंक की कोई जगह नही

बुंदेलखंड में सीएम की सियासी जमीन

2014 में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड में सियासी जमीन तलाशनी शुरू की। इसके लिए आंध्र प्रदेश निवासी जगदीश यादव को हमीरपुर में मुस्तैद किया गया। उन्हें जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 7000 किसानों का समूह बनाने का जिम्मा सौंपा गया।वर्ष 2015-16 के अनुपूरक बजट में हमीरपुर में जैविक खेती के लिए दो करोड़ रुपये आवंटित किये गये। इस टोली ने हमीरपुर के सात व बांदा के आठ ब्लाकों में अन्ना प्रथा खत्म करने का अभियान शुरू किया। वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री के तीन बार बुंदेलखंड के दौरे को भी उनके चुनावी जमीन तैयार करने के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है।

सपा नेता ने किया फेसबुक पर अखिलेश-मुलायम पर कमेंट

सीएम की नई सूची के उम्मीदवार

मुख्यमंत्री अखिलेश की सूची में चुनार-जगतम्बा सिंह पटेल,घोरावल-रमेश चंद्र दुबे,राबर्ट्सगंज-अविनाश कुशवाहा,भदोही-जाहीद बेग,औराई-मधुबाला पासी,छानवे-भाईलाल कोल,मिर्जापुर-कैलाशनाथ चौरसिया, जंगीपुर-वीरेंद्र यादव,सैयद राजा-मनोज कुमार सिंह,चकिया-पूनम सोनकर ,मड़ियाहूं-श्रद्धा यादव,जफराबाद-सचींद्रनाथ त्रिपाठी,सैदपुर-सुभाष पासी,बैरिया-जय प्रकाश यादव,बदलापुर-ओम प्रकाश,शाहगंज-शैलेन्द्र यादव ललई,बेलथरारोड-गोरख पासवान,सिकंदरपुर-जियाउद्दीन रिजवी,बासडीह-राम गोविंद चौधरी,हरैय्या-राजकिशोर सिंह,महादेवा-रामकरण आर्या,मोहम्मदाबाद-बैजनाथ पासवान, शोहरतगढ़-लाल मुन्नी सिंह,कपिलवस्तु-विजय कुमार पासवान,इटवा-माता प्रसाद पांडे, मेहनौन-नंदिता शुक्ला,गोण्डा-विनोद सिंह,कर्नलगंज-योगेश प्रताप सिंह, श्रावस्ती-मो. रमजान,तुलसीपुर-अब्दुल मशहूद खां,गैसड़ी-शिवप्रतापयादव,बल्हा-वंशीधर बौध,मटेरा-यासर शाह,बहराइच-रूआब सईद,भिंगा-इंद्राणी देवी,आलापुर-भीम प्रसाद सोनकर,जलालपुर-विद्यावती राजभर,अकबरपुर-राम मूर्ति वर्मा, दिबियापुर-प्रदीप कुमार यादव,रसूलाबाद-अरुणा कुमारी,छिबरामऊ-अरविंद सिंह यादव,तिरवा-विजय बहादुर पाल,कन्नौज-अनिल कुमार दोहरे, कायमगंज-अजीत कठेरिया,अमृतपुर-नरेन्द्र सिं यादव,भोजपुर-जमालुद्दीन सिद्दीकी, इसौली-अवरार अहमद,सुल्तानपुर-अनूप संडा,सदर-अरुण कुमार वर्मा,लंभुआ-संतोष पांडे, लखनऊ मध्य-रविदास मेहरोत्रा,मोहनलालगंज-चंद्रा रावत,गौरीगंज-राकेश प्रताप सिंह, बीकेटी-गोमती यादव,लखनऊ पश्चिम- रेहान नईम,लखनऊ उत्तरी-अभिषेक मिश्रा, सफीपुर-सुधीर कुमार रावत,भगवंत नगर-कुलदीप सिंह सेंगर,मलिहाबाद-इंदल रावत,हरदोई-नितिन अग्रवाल,भोपामऊ-ऊषा वर्मा,सांडी-राजेश्वरी देवी,बांगरमऊ-बदलू खां, महमूदाबाद-नरेन्द्र सिंह वर्मा,सिधौली-मनीष रावत,मिश्रिख-रामपाल राजवंशी, कस्ता-सुनील भार्गव,सीतापुर-राधेश्याम जायसवाल,सेवता-महेन्द्र कुमार सिंह ,गोला गोरखनाथ-विनय तिवारी,श्रीनगर-रामशरन भार्गव,लखीमपुर-उत्कर्ष वर्मा ,पुवाया-शकुंतला देवी,ददरौल-राममूर्ति सिंह वर्मा,निघासन-कृष्ण गोपाल,पीलीभीत-रियाज अहमद,बरखेड़ा-हेमराज वर्मा,पूरनपुर-पीतम राम कटरा-राजेश यादव ,भोजीपुर-शहजिल इस्लाम,नवाबगंज-भगवत गंगवार,फरीदपुर-सियाराम सागर,विसौली-आशुतोष मौर्य,सहसवान-ओमकार सिंह यादव,शेखूपुर-आशीष यादव,बहेड़ी-अताउर्रहमान,भोगांव-आलोक कुमार शाक्य,किशनी-ब्रजेश कुमार कठेरिया,करहल-सोवरन सिंहयादव,अलीगंज से रामेश्वर सिंह यादव,मारहरा-अमित यादव,मैनपुरी-राजकुमार,जसराना-रामवीरसिंह,शिकोहाबाद-ओमप्रकाश वर्मा,सिरसागंज-हरिओम यादव,कासगंज-मानपाल सिंह,अलीगढ़-जफर आलम,सादाबाद-देवेन्द्र अग्रवाल, बाह-राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह,हस्तिनापुर से प्रभु दयाल,अतरौली से वीरेश यादव,छर्रा-राकेश कुमार,अमरोहा के हसनपुर से कमाल अख्तर को टिकट,मेरठ के सिवाल खास हाजी गुलाम मोहम्मद,अमरोहा के धनौरा से जगराम सिंह को टिकट,अमरोहा के नौगांवा सादाद से अशफाक अली खां,संभल असमौली से पिंकी यादव, संभल से इकबाल महमूद,मुरादाबाद कुंदरकी से मो.रिजवान,मुरादाबाद बिलारी से फहीम इरफान,मुरादाबाद नगर से मो.यूसुफ अंसारी,मुरादाबाद ग्रामीण से शमीमुल हक,मुरादाबाद के ठाकुद्वारा से नवाब जान खां,बिजनौर से रुचि वीरा,बिजनौर के धामपुर से ठाकुर मूलचंद चौहान,बिजनौर के नगीना से मनोजकुमार पारस ,बिजनौर के नजीबाबाद से तसलीम अहमद ,शामली से मोहम्मद नाहिद हसन, रामपुर मिलक से विजय सिंह और रामपुर से आजम खां को टिकट मिला हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।