विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छोटे लोहिया को याद कर भावुक हुए मुलायम, राज्यपाल-सीएम ने किया माल्यार्पण

By Ashish MishraEdited By:
Published: Fri, 05 Aug 2016 10:24 AM (IST)Updated: Fri, 05 Aug 2016 01:59 PM (IST)

राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी चिंतक व छोटे लोहिया के नाम से चर्चित जनेश्वर मिश्र का 84वां जन्म दिवस आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

यह भी पढें-मुलायम-मायावती समेत UP के 6 पूर्व CM को बंगला खाली करने का आदेश

प्रख्यात समाजवादी विचारक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र पांच अगस्त 1933 को बलिया के सुभनभही गांव में जन्मे थे। वह 1953 में इलाहाबाद में पढ़ाई करने आए और डा. राममनोहर लोहिया के संपर्क में आने के बाद समाजवादी रंग में ही रंग गए। वह 1969 में पहली बार सांसद बने और 1977 में वह केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री बनाए गए। 1989 में वह संचार राज्यमंत्री रहे। 1994 में वह राज्यसभा सदस्य बने और 1996 में उन्हें जल संसाधन मंत्री बनाया गया।

यह भी पढें- सपा मुखिया मुलायम कार्यकर्ताओं को बता रहे जीत का नुस्खा,पेंच भी कसे

परिवार में उनकी दो बेटियां मीना मिश्रा व शांति मिश्रा हैं। मीना तिवारी वर्तमान में प्रदेश की महिला कल्याण विभाग की सलाहकार हैं। वह पिता को मिले सम्मान से संतुष्ट हैं। कहती हैं कि प्रदेश सरकार ने छोटे लोहिया के सम्मान में जनेश्वर मिश्र ग्राम्य विकास योजना और जनेश्वर मिश्रा हथकरघा योजना शुरू की है। लखनऊ में पार्क भी बनाया गया है। इलाहाबाद में उनके नाम से एक पुस्तकालय बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये दिए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।