Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सियासी संग्राम को ठंडा करने के बाद मुलायम सिंह लखनऊ से दिल्ली रवाना

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 18 Sep 2016 02:40 PM (IST)

    इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होने से पहले मुलायम सिंह ने अमौसी एयरपोर्ट पर शिवपाल सिंह यादव के साथ ही भाजपा के राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्य सचिव द ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ (वेब डेस्क)। प्रदेश की राजधानी में समाजवादी परिवार के सियासी संग्राम को ठंडा करने के बाद आज समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव फ्लाइट पकड़कर नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। इसी बीच सपा सुप्रीमो ने अपने आवास पर भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य के साथ मुलाकात की।

    शिवपाल ने कहा था अखिलेश को 2014 के बाद सीएम बनाओ

    इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होने से पहले मुलायम सिंह यादव ने अमौसी एयरपोर्ट पर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के साथ ही भाजपा के राज्यसभा सदस्य तथा पूर्व मुख्य सचिव दीपक सिंघल के साथ भी भेंट की।

    मुलायम के फैसले के खिलाफ कार्यकर्ता, सीएम अखिलेश के समर्थन में नारेबाजी

    इन चारों के बीच मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली। इसके बाद भाजपा के यह राज्यसभा सदस्य चार्टर प्लेन से दिल्ली रवाना हो गए जबकि शिवपाल सिंह यादव तथा दीपक सिंघल एयरपोर्ट से मुलायम सिंह को रवाना करने के बाद लौट आए।