विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर में परिवर्तन की हुंकार को मिलेगा जौनपुर के जनाक्रोश से जवाब

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 18 Dec 2016 09:28 PM (IST)Updated: Mon, 19 Dec 2016 11:59 AM (IST)

भाजपा कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से परिवर्तन की हुंकार भरेगी। वहीं कांग्रेस राहुल गांधी की जनाक्रोश रैली से केंद्र को नोटबंदी पर करारा जवाब देगी।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव की आहट महसूस होने लगी है। इसी क्रम में सोमवार को महारैली के लिए कानपुर और जौनपुर देश के दो बड़े राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता जुटेंगे। भाजपा कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के जरिए रोजगार और विकास योजनाओं की सौगात के साथ परिवर्तन की हुंकार भरेगी। वहीं कांग्रेस अपने नेता कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जनाक्रोश रैली के जरिए केंद्र की सत्तारूढ़ सरकार को नोटबंदी पर करारा जवाब देने जा रही है।

नोटबंदी आजाद भारत में अब तक सबसे बड़ा घोटालाः अरविंद केजरीवाल

एयरफोर्स के विशेष विमान से आ रहे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरफोर्स के विशेष विमान से 11.55 बजे कानपुर के चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। 12.20 बजे निराला नगर स्थित रेलवे मैदान पर बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे। 12.30 से 12.55 बजे तक कौशल विकास विभाग की प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ ही विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। दोपहर एक बजे जनसभा के मंच पर पहुंचेंगे। रैली को संबोधित करने के बाद 2.15 बजे हेलीपैड से रवाना होकर 2.35 बजे चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। 2.40 बजे वह विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

नोटबंदी के बाद आगरा परिक्षेत्र के 25000 लोगों को आयकर नोटिस

बाबतपुर से जौनपुर के लिए निकलेंगे राहुल

जौनपुर नोटबंदी के फैसले के बाद जनता को हो रही मुश्किलों के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को बीआरपी इंटर कालेज मैदान में अपराह्न 2.30 बजे जनाक्रोश रैली को संबोधित करेंगे।

आयोजकों के मुताबिक राहुल गांधी दिन में एक बजकर पांच मिनट पर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सड़क मार्ग से जौनपुर के लिए रवाना होंगे। ढाई बजे रैली को संबोधित करेंगे। एक घंटे बाद साढ़े तीन बजे बाबतपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर एसपीजी की टीम ने यहां पहले से ही डेरा डाल रखा है। टीम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।

कानपुर में मोदी सरकार कीविभिन्न सौगातें

केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार कानपुर में रैली स्थल पर बने प्रदर्शनी हाल में टैक्सी सेवा कंपनी उबर एवं ओला के साथ चालक प्रशिक्षण, एचएएल, भेल, गुजरात परिवहन, आंध्र प्रदेश परिवहन और टाटा मोटर्स के साथ आइटीआइ छात्रों को एक साल तक अप्रेंटिस कराने के एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे। कानपुर ऐसी कई योजनाओं का केंद्र भी होगा। विभिन्न विषयों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण के लिए सौ करोड़ की लागत वाले इंडियन इंस्टीट्यूट आफ स्किल का भी शिलान्यास करेंगे। वहीं निचले स्तर से प्रशिक्षण देने वाली योजना रिकनाइज प्रायर लर्निंग (आरपीएल) के तहत प्रशिक्षण लेने वाले करीब 500 छात्रों को प्रमाणपत्र भी देंगे। पीएम देश भर के 50 प्रïवासी कौशल केंद्र, 31 प्रधानमंत्री कौशल केंद्रों का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसमें आठ उत्तर प्रदेश में हैं। इसके अलावा अवकाश प्राप्त सैन्यकर्मियों को प्रशिक्षक की ट्रेनिंग देने के कार्यक्रम की भी शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री कौशल विकास प्रदर्शनी में करीब 25 मिनट रहेंगे और देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खुलने वाले 100 चालक प्रशिक्षण केंद्रों का भी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।