विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ कांग्रेस में यूपी का समुचित विकास करने का दम : शीला दीक्षित

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 08 Aug 2016 03:59 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 08 Aug 2016 07:19 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में दस वर्ष तक मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस में ही उत्तर प्रदेश का समुचित विकास करने का दम है।

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री प्रत्याशी शीला दीक्षित का भरोसा है कि विधानसभा चुनाव 2017 में चौंकाने वाले परिणाम मिलेंगे। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अगली सरकार बनाएगी। उत्तर प्रदेश के लोग कांग्रेस के गौरवशाली शासन को आज भी याद करते हैं।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक के बाद शीला दीक्षित ने मीडिया को संबोधित किया।

यूपी में लगे पोस्टरों में कांग्रेस ने शीला को बताया विकास की देवी

दिल्ली में दस वर्ष तक मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस में ही उत्तर प्रदेश का समुचित विकास करने का दम है। उत्तर प्रदेश की जनता को कांग्रेस का 27 वर्ष पहले का शासन एक बार फिर याद आ रहा है। शीला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी यहां पर विकास के मुद्दे पर मैदान में उतरेगी।

सपा सरकार के लोग ही कर रहे जमीनों पर कब्जा : शीला

शीला दीक्षित ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी के शासन को परख चुकी है। जनता को इनके शासन में पग-पग पर धोखा मिला है। समाजवादी पार्टी की सरकार में दंगे-फसाद हुए, प्रदेश लंबे समय से खराब कानून-व्यवस्था फेल झेल रहा है। जनता को बिजली के साथ पानी की कमी झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश के हर जिले का कई बार दौरा किया है। अब कांग्रेस को यूपी की जनता का समर्थन मिल रहा है।

स्वामी प्रसाद के बाद अब साक्षी ने शीला दीक्षित को बताया 'रिजेक्टेड माल'

शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की सारी समस्याओं का गहराई से अध्ययन किया है। हमारी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को बिल्कुल दुरुस्त करने की रहेगी। इसके बाद तो सब अपने-आप ठीक होने लगेगा। शीला दीक्षित ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। अपने चुनाव लडऩे के बारे में शीला ने कहा कि अभी फैसला नहीं किया गया है। पार्टी जहां से भी कहेगी, मैं लडऩे के लिए तैयार हूं। कांग्रेस समय से सभी प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। शीला ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश और विश्वास पैदा हुआ। यह तय है कि सोनिया गांधी की टीम उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने शीला दीक्षित को बताया दिल्ली का 'रिजेक्टेड माल'

दलितों के साथ मारपीट के मामले में शीला दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का समर्थन किया है। शीला ने कहा कि दलितों क्या किसी को भी नहीं मारना-पीटना चाहिए। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। शीला ने कहा कि मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोग ही उनसे खुश नहीं है। मोदी सिर्फ बातों में माहिर हैं, अब लोग सिर्फ बातों में आने वाले नहीं हैं।

पूर्व आइपीएस सहित दर्जन लोग कांग्रेस में

पूर्व डीआईजी वसीम अहमद सहित करीब एक दर्जन लोग आज कांग्रेस में शामिल हो गये। पूर्व आइपीएस अधिकारी वसीम अहमद को शीला दीक्षित ने पार्टी में शामिल कराया है। उनके कई समर्थक भी कांग्रेस में शामिल हुए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।