विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मथुरा में कांग्रेस का नया पोस्टर, अब पंडित राहुल गांधी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 19 Sep 2016 03:49 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 19 Sep 2016 03:59 PM (GMT+05:30)

राज्य कांग्रेस के महामंत्री उमेश पंडित ने मथुरा में ऐसे पोस्टर लगवाये हैं, जिसमें राहुल गांधी को 'पंडित' राहुल गांधी बताया गया है।

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। उत्तर प्रदेश में जारी पोस्टर वार में भले ही इन दिनों गोरखपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शांत है, लेकिन कांग्रेस के नेता अब अकेले ही पोस्टर वार के मैदान में डटे हैं। मथुरा में कांग्रेसियों के जारी पोस्टर में पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नाम के 'पंडित' लिखा गया है।

मथुरा में भी राहुल गांधी के रोड शो के साथ ही 'खाट पर चर्चा' कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। राज्य कांग्रेस के महामंत्री उमेश पंडित ने मथुरा में ऐसे पोस्टर लगवाये हैं, जिसमें राहुल गांधी को 'पंडित' राहुल गांधी बताया गया है।

अमेठी में पप्पू तो गोरखपुर में 'सिंघम' हैं राहुल गांधी

यह सब पोस्टर पार्टी की ओर से जारी आम पोस्टरों की ही तरह है, बस राहुल गांधी के नाम के आगे 'पं' जोड़ा गया है। वहीं इस पोस्टर के सामने आने के बाद राज्य में जाति आधारित राजनीति का एक और चेहरा सामने आया है। बता दें, कि इससे पहले, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को यूपी की आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीएम कैंडिडेट बनाया गया है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने नए पोस्टर में योगी को बनाया भगत सिंह

इसे भी यूपी में कांग्रेस का ब्राह्मण कार्ड ही माना गया है।राजनीतिक जानकर बताते हैं कि इससे पहले भी कांग्रेस ने इस प्रदेश में ब्राह्मण कार्ड खेला है और उसे सफलता मिली है।

गोरखपुर में अब पोस्टर में योगी बने नायक तो राहुल को बताया देश बांटने वाला

इस पार्टी की ओर से नारायण दत्त तिवारी आखिरी ब्राह्मण मुख्यमंत्री रहे हैं। पार्टी के इन्हीं दांव को देखते हुए प्रदेश के नेता भी पीछे नहीं रहे और राहुल गांधी की ही जाति बता दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।