Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने नए पोस्टर में योगी को बनाया भगत सिंह

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 14 Aug 2016 03:33 PM (IST)

    गोरखपुर के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज सुबह नया पोस्टर जारी कर शहर में मार्च निकला। पोस्टर में सांसद योगी आदित्य नाथ को सरदार भगत सि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    गोरखपुर (जेएएन)। गोरखनाथ नगरी में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पोस्टर चर्चा का विषय बन जाते हैं। आज जारी नये पोस्टर में मोर्चा ने सांसद महंत आदित्यनाथ को देश की आजादी के नायक भगत सिंह के रूप में दर्शाया है।

    गोरखपुर के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज सुबह नया पोस्टर जारी कर शहर में मार्च निकला।

    गोरखपुर में नया पोस्टर-योगी को सिंघम व डॉ. अय्यूब को अपराधी बनाया

    इस पोस्टर में सांसद योगी आदित्य नाथ को सरदार भगत सिंह के रूप में दर्शाया गया है।

    आदित्यनाथ को सरदार भगत सिंह के रूप में चित्रित करते हुए बताया गया है कि उनके मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश से गुंडा राज समाप्त होगा तथा मुसलमानों का मान सम्मान सुरक्षित होगा।

    यूपी में लगे पोस्टरों में कांग्रेस ने शीला को बताया विकास की देवी

    उत्तर प्रदेश तभी गुलामी की जंजीरों से मुक्त होगा। इस पोस्टर में जंजीरों में जकड़ी भारत माता की छवि भी बनाई गई है।

    गोरखपुर में पोस्टर : योगी को बनाया राम और सपा-बसपा-कांग्रेस रावण

    इसके नीचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा सुप्रीमों मायावती, आप के संयोजक अरविन्द केजरीवाल के साथ पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ अय्यूब की तस्वीरें देकर बताने की कोशिश की गई है कि इन्ही लोगों के कारण भारत माता जंजीरों में जकड़ी हैं।