विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी विदेश घूमने में मस्त और देश का किसान त्रस्त: राहुल

By Ashish MishraEdited By:
Published: Thu, 22 Sep 2016 10:02 AM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2016 07:07 PM (IST)

देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कल लखनऊ में रोड शो होगा। आज उन्होंने उन्नाव और रायबरेली में खाट सभा और रैली की।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। उन्नाव में राहुल गांधी के निशाने पर मोदी ही रहे। लोगों से सीधा संवाद करते हुये पूछा कि क्या किसी के बैंक खाते में आये 15 लाख। एक कार्यकर्ता ने चांदी का मुकुट भेंट किया तो लेने से इनकार कर कहा कि ये मोदी जी के लिए है। मरहला चौराहे और अचलगंज चौराहे पर लोगों से मुखातिब राहुल ने पूछा ढाई साल से मोदी की सरकार है उन्होंने जो वादे किए थे क्या वो पूरे हो गए क्या आप लोगों के खाते में 15 लाख आ गए। साथ ही बोले मोदी ने 2 करोड़ लोगों को रोजगार का वादा किया था किसी को मिला क्या।

राहुल का पीएम पर हमला, कहा-BJP-PDP की नीति ने आतंकियों को दिया मौका

भीड़ से ना सुनकर उत्साहित राहुल फिर बोले मोदी सरकार में किसानों के लिए कोई बजट नहीं है मोदी विदेश घूमने में मस्त है और देश का किसान त्रस्त है। बोले कांग्रेस ने किसानों का 73 हजार करोड़ कर्ज माफ़ किया था। कहा किसानों को कांग्रेस पर भरोसा है, कांग्रेस ही किसानों की सही मायने में हितैसी है। मोदी ने 12 बड़े उद्योगपति दोस्तों का 1 लाख 10 हज़ार करोड़ का कर्जा ज़रूर माफ़ किया पर उनको किसानों की फ़िक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद में मोदी से पूछेंगे के इसके बारे में वह क्यों नही बोलते।

उन्नाव में माली के घर राहुल गांधी करेंगे दोपहर का भोजन

उन्होंने कहा कि मोदी रेलवे बजट को रद कर रहे हैं वो इसलिए के रेलवे से जो पैसा मिलता था उसे अपने उद्योगपति दोस्तों को दे सकें।किसान यात्रा का मकसद बताते हुए बोले कि कांग्रेस की मंशा देश के किसान को उनका हक दिलाने की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों का कर्जा माफ़ करेगी बिजली का बिल हाफ करेगी और किसानों को सब्जी दाल और अनाज के लिए सही दाम दिलवायेगी। शहर में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। छोटे चौराहे पर युवाओं के अनुरोध पर पान खाया।

तस्वीरों में देखें-कांनपुर में राहुल गांधी की खाट सभा और रोड-शो

नदीम जायसी की वापसी : कांग्रेस में कभी अहम पदों पर रहे नदीम अशरफ जायसी ने कल पार्टी में वापसी की। पार्टी मुख्यालय में अमेठी निवासी जायसी ने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और संतोष सिंह, विनोद चतुर्वेदी व संगठन प्रभारी फजले मसूद के समक्ष कांग्रेस में वापसी का एलान किया। प्रियंका के करीबी माने जाते रहें जायसी ने कांग्रेस छोडऩा अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती बताते हुए शर्मिंदगी भी व्यक्त की।

तस्वीरों मं देखें-कांग्रेस के उन्नाव रोड-शो में राहुल गांधी

प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक : पार्टी मुख्यालय में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की अध्यक्षता में उपाध्यक्षों के साथ चुनाव अभियान समिति एवं समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें गुलाम नबी आजाद, शीला दीक्षित, प्रमोद तिवारी और संजय सिंह भी उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।