विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोड-शो के बाद गोंडा में बिछी राहुल गांधी की सभा की खाट

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 07 Sep 2016 11:42 PM (IST)Updated: Fri, 09 Sep 2016 06:38 PM (IST)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत का किया। किसानों से चर्चा के लिए काफिला राजेंद्रनाथ लहिड़ी इंका डुमरियाडीह पहुंच गया।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। किसान यात्रा लेकर खाट सभा के लिए गोंडा पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत का किया। किसानों से चर्चा के लिए काफिला राजेंद्रनाथ लहिड़ी इंका डुमरियाडीह पहुंचकर किसानों ने खाट बिछा दी। अब राहुल का काफिला फैजाबाद की ओर है लेकिन अयोध्या से होकर यात्रा नहीं गुजरेगी। राहुल हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंग बली का आशीर्वाद ले सकते हैं। सुरक्षा तंत्र व कांग्रेस रणनीतिकारों ने जिस रूट चार्ट के हिसाब से किसान यात्रा की व्यवस्था की है उसमें 17 प्वाइंट बनाये गए हैं, जिससे अयोध्या नगरी को पृथक रखा गया है।

तस्वीरों में देखें-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का गोरखपुर में रोड-शो

गोंडा में काफिले का शोर मुश्किल हर ओर

समय करीब पांच बजकर तीस मिनट। स्थान कटरा शिवदयाल गंज के पास गोंडा की लकड़मंडी चौकी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा है। सिग्नल मिलते ही एएसपी आरके सिंह और उनकी टीम रस्से का इंतजाम करती है। करीब 20 मीटर तक रस्सा लगाकर लोगों को रोकने का प्रयास किया जाने लगता है। इसी बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बस नजर आती है। चंद सेकंडों में यह दूरी खत्म हो जाती है। लोग राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर देते हैं। इसी बीच बस रुकती है। गेट खुलता है। एसपीजी सुरक्षा घेरा बना लेती है। सफेद कुर्ता पहने राहुल पावदान पर दस्तक देते हैं। माथे पर टीका और दाढ़ी पर सफेदी चमक मारती है। लोग उनको माला पहनाने की कोशिश करना शुरू कर देते हैं। वह प्यार से सभी का माला स्वीकार कर सुरक्षा कर्मियों को दे देते हैं। इसके बाद काफिला निकल पड़ता है डुमरियाडीह की तरफ। नवाबगंज में नंदिनीनगर के पास स्वागत के लिए कारवां एक बार फिर रुकता है। इसके बाद फिर गाडिय़ां दौड़ पड़ती हैं। कस्बे दर कस्बे भीड़ सड़क पर नजर आती है। युवा मोबाइल पर इस काफिले को कैद करने की जुगत में लगे होते हैं तो बुजुर्ग भी हाथ हिलाते नजर आते हैं। करीब आधा घंटे बाद काफिला डुमरियाडीह पहुंच जाता है। राहुल तो सभा स्थल पर पहुंच जाते हैं मगर फैजाबाद हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों को रोक दिया जाता है। सभा के दौरान इन वाहनों के पहिए थमे रहते हैं। इस कारण उमस भरी गर्मी में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। गुरुवार को सभा के दौरान लोगों को इस तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ा।

तस्वीरों में देखें-बस्ती में राहुल गांधी का रोड-शो

किसानों ने भी थामा माइक

मंच पर जिले के किसानों को भी अपनी बात कहने को मिला। इटियाथोक के किसान शुक्ला प्रसाद शुक्ला ने कांग्रेस की थीम के अनुरूप ही अपनी बात मंच से कह डाली। उन्होंने नवाबगंज में बंद चीनी मिल का मसला भी उठाया। स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू करने की मांग रखी और कृषि को औद्योगिक दर्जा देने की वकालत भी की। इसके बाद रामनरेश पाल भी आते हैं। वह भी मंच से किसानों की बात कहते हैं। उनका कहना है कि बिजली की दरों को आधा कर देना चाहिए। किसानों की मदद करनी चाहिए। उन्हें फसलों का सही दाम मिलना चाहिए। इसी तरह एक के बाद एक किसान आए और अपना दर्द बताने की कोशिश की।

खटिया से दिल की बात

कटरा के बेकारू यादव भी खटिया सभा में आए हैं। दोपहर में ही पहुंच गए थे। मैदान में पड़ी खटिया पर जमे थे। हमने उनसे पूछा तो बोले राहुल भइया जो कहत हय, ऊ करत हय। कर्जा माफ होई। इसी तरह रामपुर टंगरहा शिवशंकर की मंशा राहुल को देखने की है। बोले, सुना हय कर्जा माफ हुइ जाई, यहे लिए आय हन। रामऔतार पाल भी खटिया पर बैठकर सभा में सियासत के रंग देखते रहे।

हनुमानगढ़ी दर्शन संभव

कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि राहुल फैजाबाद में आठ सितंबर को रात्रि विश्राम करेंगे और नौ सितंबर को सुबह यात्रा की शुरुआत से पहले हनुमानगढ़ी दर्शन को अयोध्या पहुंचेंगे। बता दें कि मंगलवार को देवरिया से आरम्भ यात्रा में किसानों को रिझाने और केंद्र सरकार पर निशाने साधने के साथ ही राहुल गांधी प्रतीकात्मक सियासत को लेकर भी गंभीर हैं। मंदिरों व दरगाहों में मत्था टेकने के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ाव भी किया जा रहा है। इसी क्रम में राहुल गांधी का फैजाबाद पहुंचने के बाद हनुमान गढ़ी में जाना भी तय माना जा रहा है। इसी दिन राहुल किछौछा शरीफ दरगाह भी जाएगे और चादरपोशी भी करेंगे। राहुल रात्रि विश्राम अंबेडकरनगर में ही करेंगे।

राहुल गांधी ने दलित दुखी प्रसाद के घर लिया चाय का सुख

लंबे समय बाद फैजाबाद जाएंगे राहुल

काफी लंबे समय बाद राहुल गांधी के फैजाबाद आगमन का यह अवसर होगा। वर्ष 2007 में राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से वार्ता के लिए शहर आए थे। वर्ष 2009 में राहुल गांधी हवाई पट्टी से कुछ दूर स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए रुके थे और उनके साथ बैठक की थी। वर्ष 2012 में गोसाईंगंज व मिल्कीपुर क्षेत्र में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। अब नौ सितंबर की सुबह सिविल लाइंस स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन कर राहुल गांधी किसान यात्रा का आरंभ करेंगे।

बुआ के इशारे पर सीएम करा रहे दलित उत्पीडऩ : कठेरिया

मोदी उद्योगपतियों के हितैषी और किसानों के दुश्मन : राहुल

बसपा के उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने पर आएंगे अच्छे दिन : मायावती

भाजपा व बसपा के विधायक अब सपा में आने को तैयार : अखिलेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।