Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राहुल गांधी की किसान यात्रा को 30 लाख लोगों का समर्थन

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Fri, 23 Sep 2016 08:49 PM (IST)

    देवरिया से आरम्भ किसान यात्रा को 30 लाख से अधिक लोगों को मिस्डकाल से समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है। कल यात्रा का प्रथम चरण पूरा होगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा आज दोपहर 12.30 बजे निगोहां पहुंचेगी और मोहनलालगंज, तेलीबाग व बड़ी लालकुर्ती होते परिवर्तन चौक पर पहुंच जाएगी। वहां से राहुल गांधी का मेगा रोड शो शुरू होगा। गत छह सितंबर को देवरिया जिले से आरम्भ किसान यात्रा को 30 लाख से अधिक लोगों को मिस्ड काल से समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है। देवरिया से दिल्ली तक राहुल की किसान यात्रा का शुक्रवार को प्रथम चरण पूरा होगा।

    मोदी विदेश घूमने में मस्त और देश का किसान त्रस्त: राहुल

    राजधानी में मेगा शो

    राहुल गांधी की किसान यात्रा को राजधानी में रोड शो के तौर पर निकाला जाएगा। इस मेगा शो की कामयाबी के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। किसान यात्रा में रोड शो को लेकर सवाल उठे उससे पहले ही कांग्रेस ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में सफाई दी और रोड शो को शहरी क्षेत्र में रहने वाले किसानों से जोड़ा गया। रोड शो के दौरान सर्वधर्म समभाव संदेश देने के लिए राहुल मंदिर, गुरुद्वारा व चर्च के साथ अंबेडकर छात्रावास भी जाएंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष का रोड शो लक्खी गेट, बारादरी, कैसरबाग चौराहा, बसअड्डा चौराहा, झंडेवाला पार्क, मौलवीगंज, रकाबगंज, नादान महल रोड, नक्खास तिराहा व चरक चौराहा होते हुए चौक पर समाप्त होगा और गांधी चौराहे पर जनसभा होगी।

    किसानों का कर्जा माफ करेगी कांग्रेस, लखनऊ में राहुल का रोड-शो

    मांगपत्रों पर 28 लाख हस्ताक्षर

    किसानों का कर्जा माफी, बिजली बिल आधा करने व फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने में न्याय करने जैसे मुद्दों पर मांग पत्रों पर हस्ताक्षर कराए जा रहे है। चुनाव प्रबंधन विशेषज्ञ प्रशांत किशोर (टीम पीके) की टीम मांगपत्रों को एकत्रित करने में जुटी है। 15 दिनों की यात्रा में अब तक 28 लाख किसानों के हस्ताक्षर कराने का दावा भी किया जा रहा है। इस काम में दो सौ से ज्यादा किसान मांग रथ लगाए गए हैं।