विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंश्योरेंस पॉलिसी की डील में भी किया गया रिया का 'इस्तेमाल'

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 23 Jun 2016 11:03 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2016 02:55 PM (IST)

रिया ऑन लाइन सेक्स रैकेट से जुड़ी थी। उसके साथ मारे गये चंद्रशेखर व पूनम को भी इस बात की जानकारी थी। पुलिस के पास इसके सुबूत भी हैं।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। मेरठ में 'मेड' से मैडम बनी रिया ऑन लाइन सेक्स रैकेट से जुड़ी थी। उसके साथ मारे गये चंद्रशेखर व पूनम को भी इस बात की जानकारी थी। पुलिस के पास इसके सुबूत भी हैं।

चंद्रशेखर तथा पूनम तो रिया को इंश्योरेंस पॉलिसी के बदले भी लोगों के सामने परोसते थे। पुलिस ने सेक्स रैकेट से जुड़े तीन लोगों को हिरासत में लिया तो उन्होंने इस तरह के राज उगले। चंद्रशेखर रिया का इस्तेमाल इंश्योरेंस की पॉलिसी की डील में भी करता था।

यह भी पढ़ें- 'मेड' से मैडम बनी रिया का दूसरे प्रेमी ने किया कत्ल

ठेकेदारों की पूछताछ में यह भी सामने आया कि रिया के साथ पूनम ही नहीं चंद्रशेखर को भी उनके घर पर हो रहे सारे गलत कार्य की जानकारी थी। रिया को पॉलिसी में कमीशन से मिलने वाली रकम का हिस्सा भी मिलता था। वह अपनी 'डील' में किसी को हिस्सा नहीं देती थी। एक दिन में उसको कभी-कभी दो 'डील' निपटानी पड़ती थी।

हर रोज होती थी रिया से बात

पकड़े गए तीनों लोगों की रिया से हर रोज बातचीत होती थी। उनके नंबरों की काल डिटेल निकाली गई तो कई लड़कियों के नंबर सामने आए हैं, जो दिल्ली से लेकर देहरादून, मुबंई और पूना की हैं। ऐसा कई वर्ष से हो रहा है। इस सेक्स रैकेट की चंगुल में कालेजों की लड़कियां भी हैं।

यह भी पढ़ें- UP Crime : मेरठ में ट्रिपल मर्डर- रिया ये तूने क्या किया

इस बारे में एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि शहर के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। तीनों ही रिया के पूरी तरह से संपर्क में थे, जो चंद्रशेखर के घर पर लड़कियां बुला लेते थे। केस खुलने के बाद इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी।

पूनम के जरिए हुई थी सचिन की रिया से मुलाकात

हत्यारोपी सचिन से रिया की मुलाकात दो वर्ष पहले चंद्रशेखर की पत्नी पूनम के जरिये हुई थी। उस समय सचिन सिर्फ रिया के लिए एक ग्राहक था। वह तो रिया के प्यार में दीवाना हो गया था। माधवपुरम के रहने वाले सचिन ने एक वर्ष पहले ही नोएडा में फूल की बिक्री का काम शुरू किया था। उससे पहले सचिन शास्त्रीनगर में फूल बेचता था। तभी उसकी मुलाकात ग्राहक के रूप में रिया से हुई।

यह भी पढ़ें- मेरठ ट्रिपल मर्डर : पूनम के मोबाइल से मिले कॉल गर्ल के नंबर

रिया ने ही सचिन को पूनम से भी मिलवाया था। तभी से सचिन उससे जुड़ गया था। खर्च बढ़ जाने पर नोएडा में फूल बेचने के साथ रोजाना माधवपुरम में अपने घर लौट जाता था। रिया और सचिन की मुलाकात पूनम के घर पर ही होती थी। पूनम को भी सचिन आंटी कहकर बुलाता था। दस दिन पहले ही जब रिया का विवाद पुष्पेंद्र से हुआ और शादी का सर्टिफिकेट फाड़ दिया, तब सचिन ने रिया के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा और गंदगी से निकलने की बात कही। रिया ने शादी से इंकार कर दिया। तब सचिन के दिल में रिया के लिए नफरत भर गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।