विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ ट्रिपल मर्डर : पूनम के मोबाइल से मिले कॉल गर्ल के नंबर

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 20 Jun 2016 03:36 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 20 Jun 2016 05:13 PM (GMT+05:30)

रिया उर्फ रीना की मकान मालकिन पूनम के मोबाइल से एक दर्जन कॉल गल्र्स के नबंर मिलने से मामला सेक्स रैकेट से जुड़ रहा है।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी मेरठ में परसों के ट्रिपल मर्डर की गुत्थी उलझती जा रही है। रिया उर्फ रीना की मकान मालकिन पूनम के मोबाइल से एक दर्जन कॉल गल्र्स के नबंर मिलने से मामला सेक्स रैकेट से जुड़ रहा है।

मेरठ के 199/5, शास्त्रीनगर में परसों शाम हुए ट्रिपल मर्डर केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की छानबीन में एक और नया तथ्य सामने आया है कि मकान मालकिन पूनम के मोबाइल से पांच-छह और युवतियों के फोन नंबर मिले हैं, जो गलत कार्यों में लिप्त हैं।

यह भी पढ़ें- UP Crime : मेरठ में ट्रिपल मर्डर- रिया ये तूने क्या किया

ऐसे में यह मामला सेक्स रैकेट से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। पुलिस उन युवतियों से भी पूछताछ की तैयारी में है। फिलहाल पुलिस अब रिया उर्फ रीना के पति पुष्पेंद्र उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर दूसरे कातिल की तलाश में दबिशें दे रही है। माना जा रहा है कि वह भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

...तो क्या पति-पत्नी की सहमति से होता था यह सब

पुलिस इस मामले में मृतक चंद्रशेखर के साथ पूनम व रिया से रिश्तों को लेकर फूंक- फूंककर कदम आगे बढ़ा रही है। पेशे से बीमा कंपनी के प्रबंधक चंद्रशेखर के मोबाइल से रिया को 47 कॉल तथा पूनम से पुराना परिचय इस ओर भी इशारा करता है कि पूनम उनके घर पहली बार नहीं आई होगी।

यह भी पढ़ें- UP Crime : आगरा में ढाबे में घुसकर होमगार्ड की हत्या

इससे पहले भी गलत काम होता रहा होगा और संभव है कि यह सब दंपती की मंजूरी से ही हो रहा हो। हालांकि इस बात के अब तक पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं, लिहाजा पुलिस अभी इस संबंध में स्पष्ट तौर पर नहीं कह रही है।

पूरी प्लानिंग के साथ किया था मर्डर

पड़ताल में यह भी सामने आया है कि रिया का कत्ल सुनियोजित ढंग से किया गया है और फिर कातिलों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से मकान मालिक चंद्रशेखर और उनकी पत्नी पूनम की भी हत्या कर दी। रिया की हत्या से सिर्फ 24 घंटे पहले ही उसके कातिल ने सिम खरीदा और इस सिम से रिया के फोन पर 16 बार कॉल की गई। रिया की हत्या के बाद से वह सिम बंद है।

यह भी पढ़ें- सर्च ऑपरेशन में गई बुलंदशहर पुलिस की रायफल ग्रामीणों ने लूटी

माना जा रहा है कि कातिल ने हत्या के बाद सिम को फेंक दिया होगा। जांच में यह भी सामने आया है कि वह सिम फर्जी आईडी पर खरीदा गया था।

आज कातिल को पकड़ लेने का दावा

अब तक पुलिस की जांच में जितनी बातें सामने आई हैं उसके अनुसार हत्या के समय दो युवक घर में थे और दोनों ने मिलकर ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की नजर में रिया का पति पुष्पेंद्र उर्फ पिंटू इनमें से एक है। फिलहाल पुष्पेंद्र पुलिस की गिरफ्त में है। दूसरे की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दी जा रही हैं और पुलिस को भरोसा है कि आज वह उसे भी पकड़ लेगी।

परसों दिनदहाड़े हुई थी हत्या

शास्त्रीनगर के सेक्टर 5 स्थित मकान नंबर 199 में दिनदहाड़े चंद्रशेखर और उनकी पत्नी पूनम की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। अंदर के कमरे में रिया का नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।